{"_id":"65241875b22cafcce80ef4ba","slug":"on-the-advice-of-a-person-from-nauhangi-people-invested-rs-10-crore-in-crypto-currency-now-complaint-has-bee-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crypto Currency Case: हमीरपुर में व्यक्ति के कहने पर लोगों ने लगाए 10 करोड़, अब पुलिस में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crypto Currency Case: हमीरपुर में व्यक्ति के कहने पर लोगों ने लगाए 10 करोड़, अब पुलिस में दी शिकायत
Mon, 09 Oct 2023 10:07 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 09 Oct 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी(सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
क्रिप्टो करेंसी के नाम पर नादौन क्षेत्र में भी करोड़ों की ठगी हुई है। पुलिस थाना नादौन के तहत नौहंगी निवासी रविकांत ने एसपी हमीरपुर को शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उसने और क्षेत्र के अन्य लोगों ने पंजाब पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए इसी क्षेत्र के निवासी के कहने पर अपनी जमापूंजी निवेश की थी। यह राशि करीब 10 करोड़ रुपये है। शिकायतकर्ता रविकांत सहित एक अन्य व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि मंडी के मुख्य आरोपी की वेबसाइट के माध्यम से यह निवेश किया गया। मंडी के सुभाष शर्मा और मेरठ (यूपी) उत्तर प्रदेश के मिलन गर्ग ने उन्हें रुपये दोगुना करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
इस प्रकरण में मंडी के धर्मपुर के कौंसल गांव और बंगाणा का एक प्रमोटर भी शामिल था। रविकांत ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 में निवेश का सिलसिला आरंभ हुआ। इसके बाद कुछ लोगों को भुगतान भी हुआ, लेकिन दिसंबर 2021 से निवेश बंद कर दिया गया। जब लोगों ने रुपये वापस करने का दबाव बनाया तो दिसंबर 2022 में सुभाष शर्मा ने एक वीडियो जारी कर पांच माह का समय मांगा। इसके बाद उन लोगों से कोई संपर्क नहीं हुआ। रविकांत ने कहा कि उसके साथ क्षेत्र के कई लोगों ने निवेश किया था। अब सब लोग रकम वापस मिलने की आस लगाए बैठे हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन