फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Omicron: Three more people report positive in Himachal,new coronavirus cases

हिमाचल में कोरोना: प्रदेश में 2919 नए पॉजिटिव मरीज, तीन और लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि

Tue, 18 Jan 2022 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jan 2022 09:02 PM IST
सार

 हिमाचल में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के छह मामले आ चुके हैं। मंगलवार को मंडी जिले में दो और कुल्लू में एक नया मामला आया है। सरकार ने विदेशों से हिमाचल लौटे 29 लोगों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे थे। 

विज्ञापन
Omicron: Three more people report positive in Himachal,new coronavirus cases
ओमिक्रॉन वैरिएंट(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विदेशों से लौटे तीन और लोगों में मंगलवार को कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इनमें जिला मंडी के कनाडा से लौटे दो और जिला कुल्लू में भी कनाडा से आया का एक व्यक्ति शामिल है। प्रदेश में अब तक छह लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इससे पहले जिला मंडी में एक और ऊना में दो लोगों संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में मंगलवार को 2919 नए लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों में जिला शिमला की दो महिलाएं, जिला ऊना, सोलन की एक-एक और जिला मंडी के एक व्यक्ति ने दम तोड़ा है। उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ने की यही रफ्तार रही तो दो-चार दिन में बंदिशें बढ़ाने पर विचार करेंगे।

विज्ञापन


हालांकि, सीएम ने प्रदेश की सीमाओं पर सख्ती पर हामी नहीं भरी और कहा कि आज की परिस्थितियां ऐसी नहीं हैं कि सीमाओें पर बंदिशें बढ़ाएं। सीएम ने मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला के परिसर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा है कि प्रदेश में कोरोना से मौतें बढ़ी हैं। इस संबंध में अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। राज्य में ओमिक्रॉन की टेस्टिंग लैब नहीं होने के सवाल पर मुख्यमंत्री बोले कि इस बारे में केंद्र के समक्ष अपना पक्ष रखा है। जो नमूने भेजे जा रहे हैं, उनकी रिपोर्ट जल्दी आए, ऐसी व्यवस्था बनाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


सीएम हेल्पलाइन में पांच टेलीकॉलर पॉजिटिव
 सीआईडी और विभिन्न विभागों में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद अब मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। हेल्पलाइन के शिमला स्थित कार्यालय में पांच टेलीकॉलर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने हेल्पलाइन के सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि तबीयत खराब होने की सूरत में कार्यालय न आएं और तुरंत टेस्ट कराएं। कोविड प्रोटोकाल का भी सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलों में आए  नए मामले 
जिला           पॉजिटिव 
कांगड़ा    594
शिमला    507
सोलन    455
मंडी    437
हमीरपुर    264
ऊना    163
सिरमौर    137
बिलासपुर    129
कुल्लू    126
चंबा    64
किन्नौर    34
लाहौल-स्पीति    9

सरकार ने 797 परिवारों को जारी की कोविड मुआवजा राशि

वहीं, कोविड-19 से ग्रसित होने के बाद मरने वाले 797 लोगों के परिवारों को हिमाचल प्रदेश सरकार ने 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर दी है। राज्य आपदा प्रबंधन सेल की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से अब तक कुल 3884 मौतें दर्ज हुई हैं। इनमें से शिमला में कुल 666 जबकि कांगड़ा में 882, बिलासपुर 91, चंबा 162, हमीरपुर 338, किन्नौर 39, कुल्लू 160, लाहौल-स्पीति 23, मंडी 463, सिरमौर 211, सोलन 318 और ऊना में 387 मामले शामिल हैं। वहीं विभाग को अब तक मुआवजा जारी करने के लिए 1470 क्लेम मिले हैं जिनमें से 797 को राशि जारी कर दी गई है जबकि बाकी आवेदनों की छंटनी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed