फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   om puri, vk singh and javed akhter will participate in 100 years of khushwant singh.

100 ईयर्स ऑफ खुशवंत सिंहः समारोह में आएंगी नामी हस्तियां

Thu, 24 Sep 2015 03:10 PM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 03:10 PM IST
विज्ञापन
om puri, vk singh and javed akhter will participate in 100 years of khushwant singh.

सदी के महान लेखक खुशवंत सिंह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादों को ताजा रखने के लिए इस बार खुशवंत सिंह लिटफेस्ट 2015 खास अंदाज में मनाया जाएगा। इस बार का थीम होगा 100 इयर्स ऑफ खुशवंत सिंह। 99 वर्ष की उम्र में देह त्यागने वाले खुशवंत सिंह का कसौली से गहरा नाता है।

विज्ञापन


उनके बेटे राहुल सिंह वर्ष 2012 से खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का आयोजन कर रहे हैं। इस बार भी लिटफेस्ट 9 से 11 अक्तूबर तक होगा। इसमें देश-विदेश की महान हस्तियां मौजूद रहेंगी। फिल्म निर्देशक गोविंद निहलानी, प्रसिद्ध अभिनेता ओमपुरी, जाने-माने लेखक और गीतकार जावेद अख्तर, पूर्व भारतीय थल सेनाध्यक्ष और केंद्रीय एक्सटर्नल अफेयर राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, इतिहासकार विलियम डालरिंपल, पाकिस्तान के पूर्व विदेशमंत्री खुर्शीद कसूरी, यूएसए में पाकिस्तान की राजदूत रहीं आबिदा हुसैन मुख्य आकर्षण रहेंगे।
विज्ञापन


खुशवंत सिंह के बेटे एवं लेखक राहुल सिंह ने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में बताया कि इस बार चौथे खुशवंत सिंह लिटफेस्ट को सरदार जी की 100वीं सालगिरह के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2012 में शुरू किया था लिटफेस्ट

om puri, vk singh and javed akhter will participate in 100 years of khushwant singh.

खुशवंत सिंह के लेखन और साहित्य क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को देखते हुए उनके बेटे राहुल सिंह ने वर्ष 2012 में उनके जीवित रहते ही लिटफेस्ट की शुरुआत की थी। पहले लिटफेस्ट में देश-विदेश से उनके लेखन के प्रशंसक साहित्यकारों ने भाग लिया था। तब से हर वर्ष अक्तूबर में खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का आयोजन हो रहा है। मार्च 2014 में खुशवंत सिंह इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।

खुशवंत कसौली को मानते थे दूसरा घर
खुशवंत सिंह का कसौली के अपर माल से नीचे अपना राजविला नाम से बंगला है। यहां वे गर्मियों में अधिकांश समय बिताया करते थे। उन्होंने अपने लेखन के अधिकांश प्रसिद्ध उपन्यास और किताबें कसौली स्थित राजविला में ही लिखी हैं। ट्रेन टू पाकिस्तान जैसी कालजयी पुस्तक भी कसौली में ही लिखी। खुशवंत सिंह कसौली को अपना दूसरा घर समझते थे और अपने लेखों में कसौली के किसी न किसी जगहों और अपने मित्रों के बारे में भी लिखते थे।

यहां मनाया जाएगा चौथा लिटफेस्ट
चौथा खुशवंत सिंह लिटफेस्ट कसौली के अपर माल स्थित कसौली क्लब में आयोजित किया जा रहा है। कसौली एक बार फिर वीवीआईपी हस्तियों से गुलजार होने वाला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहित्यिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ना केवल भारत, बल्कि पाकिस्तान सहित अन्य देशों से भी साहित्यकार पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed