फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   olympian vijay kumar wins 25 meter centre pistol fire championship

हमीरपुर: ओलंपियन विजय ने जीती 25 मीटर सेंटर फायर स्पर्धा, अंतरराष्ट्रीय गेम्स के लिए किया क्वालिफाई

Wed, 30 Mar 2022 05:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Mar 2022 05:03 PM IST
सार

आठ से 30 मार्च तक भोपाल में हुए नेशनल सेलेक्शन ट्रायल में विजय कुमार की उपलब्धि पर हिमाचल सहित हमीरपुर जिले में खुशी की लहर है। उन्होंने भारतीय सेना में रहते भारत के लिए ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था।

विज्ञापन
olympian vijay kumar wins 25 meter centre pistol fire championship
ओलंपियन विजय कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

ओलंपियन विजय कुमार ने मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित क्वालिफाइंग मैच के दौरान 25 मीटर सेंटर फायर पुरुष वर्ग मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है। हमीरपुर जिले के बड़सर के हरसौर गांव के ओलंपियन विजय ने नेशनल सेलेक्शन ट्रायल में देश में पहला रैंक हासिल किया है। ओलंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल विजेता विजय वर्तमान में हिमाचल पुलिस में डीएसपी पद पर सेवाएं दे रहे हैं। भोपाल में हुई 25 मीटर सेंट्रल पिस्टल प्रतियोगिता में विजय ने 585 प्वाइंट के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर रहे प्रतिभागी नेवी के ओमकार सिंह ने 584 प्वाइंट हासिल किए। जूनियर वर्ल्ड चैंपियन विजयवीर सिद्धू ने 582 प्वाइंट के साथ तीसरा स्थान पाया। 

विज्ञापन


आठ से 30 मार्च तक भोपाल में हुए नेशनल सेलेक्शन ट्रायल में विजय कुमार की उपलब्धि पर हिमाचल सहित हमीरपुर जिले में खुशी की लहर है। उन्होंने भारतीय सेना में रहते भारत के लिए ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। नेशनल सेलेक्शन ट्रायल प्रतियोगिता में 4 प्रतिभागियों में प्रतियोगिता हुई। ट्रायल में देशभर के 77 शूटरों ने भाग लिया। इनमें 13 शूटर ट्रायल में उत्तीर्ण हो गए। 64 प्रतिभागी ट्रायल में फेल हो गए। स्टेज-एक और स्टेज-दो दोनों में आयोजित तीन-तीन सीरीज में विजय कुमार अव्वल रहे। उनका कुल स्कोर 585 रहा। उन्होंने अब अंतरराष्ट्रीय गेम्स, वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। 
विज्ञापन


यह उपलब्धियां हैं विजय कुमार के नाम
19 अगस्त, 1985 को हमीरपुर के हरसौर गांव में जन्मे विजय कुमार ने वर्ष 2006 में कॉमनवेल्थ गेम्स में 25 मीटर रैपिड फायर में दो स्वर्ण पदक जीते थे। बीजिंग आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल, वर्ष 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन स्वर्ण पदक और एक सिल्वर मेडल जीता था। वह भारतीय सेना में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। कड़ी मेहनत ये अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के दम पर सेना से कैप्टन रैंक से सेवानिवृत्त हुए। वर्तमान में हिमाचल पुलिस में डीएसपी पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed