फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Olympiads will also be held in villages, 2 percent quota will be increased in government jobs for players: vik

हिमाचल: गांवों में भी होंगे ओलंपियाड, खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में बढ़ेगा 2 फीसदी कोटा

Sat, 18 Mar 2023 10:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Mar 2023 10:58 PM IST
सार

सरकार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को तराशने में मदद मिलेगी। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया के तहत केंद्र से धनराशि आवंटन का आग्रह किया जाएगा। 

विज्ञापन
Olympiads will also be held in villages, 2 percent quota will be increased in government jobs for players: vik
युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक निर्माण विभाग, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल में खेल विकास के लिए सरकार ग्रामीण ओलंपियाड करवाएगी। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने इसकी योजना बनाई है। सरकार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को तराशने में मदद मिलेगी। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया के तहत केंद्र से धनराशि आवंटन का आग्रह किया जाएगा। प्रदेश में खेल कोटे के तहत सरकारी विभागों में खेल कोटा 3 फीसदी से बढ़ाकर 5 फीसदी किया जाएगा। हिमाचल में जल्द सरकार नई खेल नीति तैयार करेगी।  हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश की खेल नीतियों का अध्ययन किया गया है। हिमाचल में हरियाणा की तर्ज पर खेल नीति बनाई जाएगी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Shimla News: विक्रमादित्य बोले-लोक निर्माण विभाग में टेंडर प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाएंगे
विज्ञापन


खेल का बुनियादी ढांचा विकास किया जाएगा
विक्रमादित्य ने शनिवार को सचिवालय में प्रेस सम्मेलन में कहा कि खेलो इंडिया के तहत हिमाचल को धनराशि देने और प्रदेश में खेल का बुनियादी ढांचा विकास करने का ब्लू प्रिंट लेकर वह केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलेंगे। ग्रामीण ओलंपियाड के आयोजन के लिए खेलों इंडिया के तहत आर्थिक मदद का मामला उठाएंगे। कहा कि प्रदेश में भाजपा शासन के दौरान राज्य खेल परिषद की बैठक का आयोजन नहीं किया गया। विभिन्न विभागों में खेल कोटे के तहत होने वाली भर्तियों में किन किन खेलों से जुड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भर्ती होनी है, लेकिन यह रुकी है। प्रदेश में जल्द खेल परिषद की बैठक होगी। इसमें तमाम फैसलों के बाद खेल कोटे के तहत होने वाली भर्तियों का बैकलॉग भरा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह मामला: हिमाचल में अलर्ट, पंजाब से लगती सीमाओं पर पुलिस सतर्क

खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए खेल विभाग में गठित किया जाएगा कोष 
मंत्री ने कहा कि विभाग ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए खेल विभाग में कोष गठित होगा। इसके लिए वित्त विभाग से अनुमति के बाद कोष में धन आवंटन किया जाएगा। कोष में एकमुश्त सरकार से आई रकम से विभाग खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed