फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Old woman Dies in Landslide in kullu himachal pradesh

पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आई बुजुर्ग महिला की मौत

Fri, 16 Aug 2019 04:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/सैंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/सैंज Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Aug 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
Old woman Dies in Landslide in kullu himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

जिला कुल्लू की सैंज घाटी में एक बुजुर्ग महिला की पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को रैला पंचायत के पाशी गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। पाशी गांव के देवता रिंगू नाग के कारदार चेत राम की 65 वर्षीय पत्नी कलाबंतु सुबह जंगल में घास काटने गई थी।

विज्ञापन


इस दौरान भारी बारिश होने के कारण अचानक भूस्खलन हो गया, जिससे पेड़, पौधों समेत बड़े-बड़े पत्थर भी गिरने शुरू हुए। कलाबंतु भी भूस्खलन की चपेट में आ गई और मलबे में दब गई। हादसे में महिला की टांगे टूट गई और सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सैंज कर्म सिंह और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर परिवार के लोगों को बयानों को कलमबद्ध कर दिया है। घाटी में हुई बारिश से करीब एक दर्जन सड़कों पर बस सेवा के साथ अन्य वाहनों की आवाजाही बंद हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि बरसात का मौसम है। ऐसे में लोग व पर्यटक मौसम की भांपकर ही आवाजाही करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed