फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   old woman barbarism case, 16 arrested mandi, old woman case mandi, crime news mandi

हिमाचल: डायन बताकर वृद्धा से क्रूरता करने वाले 21 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2019 12:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 10 Nov 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
old woman barbarism case, 16 arrested mandi, old woman case mandi, crime news mandi
प्रतीकात्मक तस्वीर

देव आस्था के नाम पर मंडी जिले की गाहर पंचायत में वृद्ध महिला को डायन बताकर मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इंसानियत को शर्मसार करने वाले इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में 14 पुरुष और सात महिलाए हैं। इनमें दिवंगत गूर के दो बेटे और एक बेटी भी शामिल है।

शनिवार रात गिरफ्तार 17 लोगों को रविवार को एसडीएम कोर्ट सरकाघाट कोर्ट में पेश किया गया, जिन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इसके अलावा रविवार को गिरफ्तार चार आरोपी सोमवार को कोर्ट में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन


सरकाघाट पुलिस ने 17 लोगों को शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों पर अभी तक धारा 147, 149,  452, 435, 355 और 427 लगाई गई हैं।

बता दें कि तीन दिन पहले मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र की गाहर पंचायत में जादू-टोने के शक में वृद्धा के मुंह पर कालिख पोतकर उसे गांव में घुमाने के मामला पेश आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वृद्धा से हुई बदसलूकी के आरोप में 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। - चंद्रपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक

देव रथ रुका, प्रशासन ने की थी धारा 144 लगाने की तैयारी

पुलिस की कार्रवाई पर देवता के कार-कारिंदे और अनुयायी भड़क गए थे। इस पर उन्होंने एलान कर दिया था कि वे भारी जनसमूह के साथ देवता के रथ को सरकाघाट थाने ले जाएंगे और पुलिस से अपने गूरों और अन्य आरोपियों को छुड़ा लेंगे।

हंगामे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने भी धारा 144 लगाने की तैयारी कर ली थी। जब लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने सरकाघाट आने का विचार बदल दिया और कहा कि देवता ने वहां जाने से इंकार कर दिया। बाद में सभी अनुयायी मतेहड़ी में ही रुक गए।  

मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 144 लगाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन देवता का रथ मतेहड़ी में ही रुक गया। -जफर इकबाल, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed