फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Old Man Commit Suicide due to Heavy Bank Loan.

बैंक का कर्ज न चुका पाने से परेशान बुजुर्ग ने की आत्महत्या

Sat, 26 Nov 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी/घुमारवीं (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी/घुमारवीं (बिलासपुर) Updated Sat, 26 Nov 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
Old Man Commit Suicide due to Heavy Bank Loan.

जमीन गिरवी रखकर बैंक का कर्ज न लौटा पाने पर हिमाचल के बिलासपुर जिले के घुमारवीं क्षेत्र के 62 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। बैंक और कोर्ट से लगातार नोटिस आने से चलते बुजुर्ग पिछले काफी समय से तनाव में था।

विज्ञापन


बीते बुधवार को कोर्ट में पेशी थी, वह उसी दिन से घर से लापता था। परिजनों ने घुमारवीं थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वीरवार शाम को घर से पांच किलोमीटर दूर खेतों में शव पड़ा मिला। शव के पास कीटनाशक की बोतल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि कुछ साल पहले बल्लू-वाणी निवासी जोगिंद्र कुमार (62) ने काम धंधा शुरू करने के लिए 9 लाख रुपये कर्ज लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस सर्विस भी हुई फेल, 15 लाख हो गया था कर्ज

Old Man Commit Suicide due to Heavy Bank Loan.

काम न चलने से कर्ज बढ़कर 15 लाख रुपये हो गया था। इससे पहले बुजुर्ग ने प्राइवेट बस सर्विस भी शुरू की थी जो कुछ समय बाद ही फेल हो गई। पुलिस के अनुसार जोगिंद्र कुमारबुधवार से लापता था।

वीरवार शाम को उनकी बहू पशुओं को चारा लेने के लिए खेतों में गई तो वहां जोगिंद्र का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मृतक के भाई जगरनाथ ने बताया कि उसका भाई जोगिंद्र कर्ज न लौटा पाने से पिछले कुछ समय से तनाव में था।

बैंक ने कोर्ट में केस दायर कर दिया था। बार-बार नोटिस आ रहे थे। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि शव के साथ कीटनाशक भी बरामद हुआ है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बैंक से कर्ज लेने की बात भी सामने आ रही है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed