फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News oil stock finished oil stock finished

Shimla News: राशन के डिपुओं में सरसों तेल खत्म, कुछ संचालकों के पास बचा है एक और दो दिन का स्टॉक

Mon, 17 Feb 2025 01:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 17 Feb 2025 01:43 PM IST
सार

शिमला शहर के अधिकांश संचालकों के पास सरसों तेल खत्म है। बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार समेत आसपास के कुछ चुनिंदा डिपो ही ऐसे हैं जहां पर एक से दो दिन का स्टॉक बचा है। जबकि बाजार के बीचोबीच स्थित राशन डिपुओं में बीपीएल परिवारों का ही सरसों तेल बचा है। 

विज्ञापन
Shimla News oil stock finished oil stock finished
सरसों का तेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर के राशन डिपुओं में सरसों तेल पहुंचने के बाद तुरंत ही बिक गया। शहर के अधिकांश संचालकों के पास सरसों तेल खत्म है। शहर के चुनिंदा बड़े डिपो ही बचे हैं जहां पर एक से दो दिन की सप्लाई बची है। ऐसे में अगर सरसों तेल की सप्लाई एक से दो दिन में दोबारा नहीं पहुंचती है तो फिर से सरसों तेल का संकट डिपुओं में गहरा सकता है।
विज्ञापन


शिमला शहर में करीब 40 राशन के डिपो हैं। इन राशन डिपुओं से 26 हजार से अधिक कार्ड धारक राशन लेते हैं। ऐसे में रविवार को अवकाश होने के कारण दिनभर शहर के डिपुओं में लोगों की भीड़ लगी रही। बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार समेत आसपास के कुछ चुनिंदा डिपो ही ऐसे हैं जहां पर एक से दो दिन का स्टॉक बचा है। जबकि बाजार के बीचोबीच स्थित राशन डिपुओं में बीपीएल परिवारों का ही सरसों तेल बचा है। एपीएल परिवार के लिए तो चार से पांच पैकेट ही बचे हैं। लोगों ने सरकार से मांग की है कि पर्याप्त मात्रा में सप्लाई डिपुओं में मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन


40 से लेकर 100 पेटियां बचीं
शहर के राशन डिपुओं में किसी के पास 40 तो किसी के पास 100 पेटियां बची हैं। जिन डिपुओं में 1000 से अधिक कार्ड हैं वहां पर यह पेटियां महज एक दिन से डेढ़ दिन के लिए ही हैं। हालांकि अब संचालक केवल एक महीने का कोटा ही दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed