फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Officials gorged on tea and pakoras worth Rs 4.30 lakh and did not even pay the bill.

Shimla News: 4.30 लाख के चाय-पकौड़े डकार गए अधिकारी, बिल भी नहीं दिया

Mon, 08 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Officials gorged on tea and pakoras worth Rs 4.30 lakh and did not even pay the bill.
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

बीते साल कार्निवल में आला अधिकारियों और वीआईपी को रेस्तरां ने नगर निगम के आदेश पर परोसे थे पकौड़े एक साल बाद भी अभी तक बिल नहीं हुआ है चुकता

अशोक चौहान
शिमला। राजधानी में एक साल पहले हुए विंटर कार्निवल में 4.30 लाख रुपये के चाय, काॅफी और पकौड़े डकारने के बाद नगर निगम इसका बिल चुकाना भूल गया। अब रेस्तरां प्रबंधन यह बिल लेकर नगर निगम दफ्तर के चक्कर काट रहा है। उधर नगर निगम है कि बिल नहीं चुका रहा।
विज्ञापन


अब पर्यटन निगम ने मंगलवार को रेस्तरां प्रबंधक को खुद आयुक्त भूपेंद्र अत्री से इस बारे में बात करने को कहा है। नगर निगम की ओर से बीते साल 25 दिसंबर से ऐतिहासिक रिज मैदान पर विंटर कार्निवल का आयोजन किया था। यह कार्निवल दस दिन तक चला था। स्टार नाइट के दौरान वीआईपी सीटों पर बैठने वाले मेयर, पार्षद और अन्य वीआईपी के लिए चाय-स्नैक्स की व्यवस्था रिज स्थित पर्यटन निगम के आशियाना रेस्तरां से की गई थी। रेस्तरां से रोजाना शाम को डिमांड पर चाय, कॉफी, पकौड़े के साथ अन्य स्नैक्स वीआईपी के लिए परोसे गए। पर्यटन निगम के अनुसार इसका बिल करीब 4.30 लाख रुपये बना है। नगर निगम ने विंटर कॉर्निवाल के दौरान हुए अन्य खर्च तो चुकता कर दिए लेकिन खाने पीने का बिल नहीं भरा। अब पर्यटन निगम ने नगर निगम को इसका बिल भेजा है। इसके अलावा पर्यटन निगम ने रेस्तरां प्रबंधक को खुद आयुक्त से मिलकर इस बिल को चुकाने के लिए बात करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निगम को भी रेस्तरां से लेना है किराया
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि रेस्तरां का लाखों रुपया किराया लंबित है। यह भी वसूला जाना है। रेस्तरां नगर निगम की किराये पर दी गई संपत्ति में चल रहा है। निगम ने भी इसके लिए पर्यटन निगम को बिल भेजा है लेकिन सरकार से इसकी मंजूरी न मिलने के कारण अभी तक यह अटका पड़ा है। नगर निगम चाह रहा है कि इस किराये में से ही खाने पीने का खर्च घटाया जाए लेकिन अब बात बनती न देख बिल चुकाने का दावा किया जा रहा है। नगर निगम 25 दिसंबर से फिर से विंटर कार्निवल के आयोजन की तैयारी कर रहा है। ऐसे में आशियाना रेस्तरां से ही चाय स्नैक्स की व्यवस्था करवाई जा सकती है। हालांकि, यह तब होगी जब निगम पिछला बिल चुकता करेगा।



जल्द चुका देंगे बिल
आशियाना रेस्तरां का विंटर कार्निवल का बिल जल्द चुकाया जाएगा। यह ज्यादा राशि नहीं है। नगर निगम जल्द इसका भुगतान कर देगा।
-डॉ. भुवन शर्मा, संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article