फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Officers should monitor the supply of fodder in Himachal: Jairam

हिमाचल में चारे की आपूर्ति पर नजर रखे अफसर: जयराम

Sat, 04 Apr 2020 05:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Apr 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Officers should monitor the supply of fodder in Himachal: Jairam
सीएम जयराम ठाकुर(फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम ने निर्देश दिए कि प्रदेश में पशुओं के चारे की सुचारू व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि राज्य में चारे की कमी न हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि उन्हें चारे की आपूर्ति की दैनिक आधार पर निगरानी करनी चाहिए ताकि संबंधित एजेंसियों से और अधिक चारे की आपूर्ति के लिए संपर्क किया जा सके।

विज्ञापन


राज्य में विभिन्न सरकारी व निजी मत्स्य पालन केंद्र हैं और इन केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में मत्स्य आहार उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। मत्स्य आहार ले जाने वाले वाहनों को अनुमति भी दी जानी चाहिए। जयराम ठाकुर ने राज्य के विभिन्न भागों में स्थापित गो सदनों में पर्याप्त मात्रा में चारे की आपूर्ति सुनिश्चित करवाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चारे की आपूर्ति के लिए गैर सरकारी संस्थाओं को भी शामिल किया जाना चाहिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि राज्य में चारे और पशु आहार की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. प्रियादर्शनी और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीटनाशक, खाद और पौधों के संरक्षण सामग्री की कोई कमी न हो: जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए कर्फ्यू को देखते हुए प्रदेश के सेब बागवानों की मांगों के प्रति संवेदनशील है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश के बागवानों को कीटनाशक, खाद और पौधों के संरक्षण की अन्य सामग्री की कोई कमी न हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बागवानी विभाग के अधिकारियों को बागवानों को घरद्वार के समीप या गांव के आधार पर कीटनाशक, खाद और पौधों के संरक्षण की अन्य सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ठाकुर ने कहा कि बागवानों को समयबद्ध आधार पर मधुमक्खी के बक्से और एंटी हेलनेट की आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गुजरात से एंटी हेलनेट की आपूर्ति में तेजी लाई जाए, ताकि इन्हें समय पर बागवानों को उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, सरकारी व निजी क्षेत्रों में एंटी हेल गन के लिए सिलिंडरों की आपूर्ति भी करेगी। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने बागवानों की मांगों के प्रति संवेदनशीलता और बागवानी विभाग को समय पर कीटनाशक, खाद और पौधों के संरक्षण की अन्य सामग्री उपलब्ध करवाने को तुरंत कदम उठाने के निर्देश देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कार्टन बक्सों औ सेब पैकिंग ट्रे के उत्पादन को आवश्यक वस्तुओं की सूची में शामिल किया जाए, ताकि इनके निर्माण में शामिल औद्योगिक इकाइयां शीघ्र उत्पादन कर सकें। इससे सेब सीजन के दौरान सेब और अन्य फलों की पैकिंग के लिए बक्सों व ट्रे की आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित होगी। मुख्य सचिव अनिल खाची और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
 

कोरोना की रोकथाम के लिए सभी को सहयोग देना होगा: राठौर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने हिमाचल में कोरोना के सात मामले पाए जाने पर चिंता जताई है। कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए सभी को अपना सहयोग देना होगा। अगर किसी के आसपास कोरोना से संबंधित कोई भी संदिग्ध हो तो इसकी पूरी सूचना प्रशासन को देनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से कहा कि जो लोग इस महामारी को लेकर नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार को बागवानी, खेतीबाड़ी और छोटे-मोटे कारोबार से जुड़े लोगों को राहत देने के लिए आर्थिक पैकेज देने की मांग की है। कहा कि दिल्ली में तब्लीगी जमात के जलसे में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को सामने आना चाहिए और स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए। देश के सामने आज एक गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है, जिससे निपटने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना है। उन्होंने प्रशासन से कर्फ्यू के कारण फंसे उन लोगों की भी सुध लेने को कहा है, जो अपने घरों से दूर मजबूरी में अनेक क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से रुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed