{"_id":"60bcf8f132ea0b379d1e3bab","slug":"officers-should-complete-the-work-of-animal-health-card-soon-minister-virendra-kanwar-issued-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी पशु स्वास्थ्य कार्ड का कार्य शीघ्र पूरा करें, मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी पशु स्वास्थ्य कार्ड का कार्य शीघ्र पूरा करें, मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जारी किए निर्देश
Sun, 06 Jun 2021 10:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:04 PM IST
सार
मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अधिकारियों को पशुपालकों के पशु स्वास्थ्य कार्ड का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रामीण विकास एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रविवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में विभाग की चलाई जा रहीं विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पशुपालकों के पशु स्वास्थ्य कार्ड का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि पशुपालकों के लिए शीघ्र हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए, जिससे प्रदेश वासियों को आवश्यक जानकारी विभाग की हेल्पलाइन से मिल सके।
विज्ञापन
मंत्री ने अधिकारियों को विभाग के कार्य निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने के लिए कहा। हिमाचल की सड़कों को बेसहारा गोवंश मुक्त करने को समयबद्ध कदम उठाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कंवर ने प्रगतिशील डेयरी फार्म मालिकों को प्रशिक्षण देने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए कहा। इससे पशुपालन के तौर तरीकों में आशातीत सुधार होगा और प्रदेश के पशुपालक लाभान्वित होंगे। उन्होंने गोशालाओं और गो अभ्यारण्य के विकास और इनमें दी जाने वाली सुविधाओं को और सशक्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन