फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   officer slap panchayat secretary on stage in bangana una himachal pradesh

मंत्री के जाते ही मंच पर अधिकारी ने पंचायत सचिव को जड़े थप्पड़

Mon, 23 Sep 2019 05:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाणा (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 Sep 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
officer slap panchayat secretary on stage in bangana una himachal pradesh
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल में एक सरकारी कार्यक्रम में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक अधिकारी ने मंत्री के जाते ही पंचायत सचिव को मंच पर ही थप्पड़ जड़ दिए। 

विज्ञापन


इस घटना से पूरे क्षेत्र में अधिकारी की निंदा हो रही है। दरअसल रविवार को विकास खंड बंगाणा में अति निर्धन परिवारों की सहायता के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मुख्यातिथि के रूप में ने शिरकत की।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम की समाप्ति के बाद उपमंडल के एक अधिकारी ने कथित तौर पर पंचायत सचिव को पास बुलाकर तीन-चार थप्पड़ जड़ दिए व उक्त कर्मचारी पर लात-घूंसों की बौछार कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस घटना से मंच पर मौजूद सभी कर्मचारी व लोग स्तब्ध रह गए। बताया जा रहा है कि विकास खंड बंगाणा की एक पंचायत में सचिव के पास एक महिला शादी का प्रमाण पत्र लेने के लिए आई।

शादी का पंजीकरण पंचायत में दर्ज न हो पाने से सचिव ने महिला को प्रमाण पत्र देने से इंकार कर दिया। इसकी शिकायत महिला ने उक्त अधिकारी से कर दी। इससे नाराज होकर अधिकारी ने पंचायत सचिव को थप्पड़ जड़ दिए व लात-घूंसों की बरसात कर दी।


बताया जा रहा है कि दूसरे दिन किसी अन्य पंचायत के प्रतिनिधि ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। इस घटना की क्षेत्र में खासी चर्चा और अधिकारी की निंदा हो रही है। विकास खंड के सचिवों, सहायकों और तकनीकी सहायकों ने इस पर रोष जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed