फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Offensive post on Facebook, case registered for hurting religious sentiment

फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने पर मामला दर्ज

Thu, 09 Apr 2020 06:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Apr 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Offensive post on Facebook, case registered for hurting religious sentiment

हिमाचल के कुल्लू जिले में सोशल मीडिया के फेसबुक पर एक शख्स को सांप्रदायिक सद्भावना को ठेस पहुंचने वाली पोस्ट डालना महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर मामला दर्ज किया है। आरोपी लगातार फेसबुक पर ऐसी पोस्ट डालता जा रहा था।

विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई के बाद बंजार में हड़कंप मच गया है।

पुलिस का सोशल मीडिया सेल इन दिनों सांप्रदायिक सद्भावना को ठेस पहुंचाने, कोरोना के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाने पर नजर रखे हुए है। गुरुवार को एक व्यक्ति ने फेसबुक आईडी से धार्मिक भावना से संबंधित पोस्ट डाली। इससे पहले भी आरोपी ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। आरोपी के लिखे शब्द धार्मिक सद्भावना को ठेस पहुंचा रहे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 295ए के तहत मामला दर्ज किया। मामला सामने आने के बाद बंजार में चर्चाओं का माहौल है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि फेसबुक पर धार्मिक सद्भावना को ठेस पहुंचाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। कुल्लू पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाली पोस्ट, फोटो, वीडियो आदि सोशल मीडिया में शेयर न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed