{"_id":"626fff85750db57fe946d886","slug":"odd-even-system-for-trucks-on-manali-leh-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई व्यवस्था: मनाली-लेह मार्ग पर ट्रकों के लिए ऑड-ईवन सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई व्यवस्था: मनाली-लेह मार्ग पर ट्रकों के लिए ऑड-ईवन सिस्टम
Mon, 02 May 2022 09:28 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 May 2022 09:28 PM IST
सार
सम संख्या वाली तारीख को मनाली से लेह के लिए ट्रक भेजे जाएंगे। विषम संख्या वाली तिथि को लेह से मनाली की तरफ आएंगे। सोमवार को ट्रक लेह से मनाली की तरफ आए।
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
विस्तार
मनाली-लेह मार्ग पर एक सप्ताह से छोटे वाहनों का आवाजाही हो रही है। अब जिला प्रशासन ने ट्रकों को भी आने-जाने की अनुमति दी है। इसके लिए ऑड-ईवन सिस्टम रहेगा। सम संख्या वाली तारीख को मनाली से लेह के लिए ट्रक भेजे जाएंगे। विषम संख्या वाली तिथि को लेह से मनाली की तरफ आएंगे। सोमवार को ट्रक लेह से मनाली की तरफ आए।
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग के साथ दारचा-लद्दाख वाया शिंकुला दर्रा और ग्रांफू-काजा मार्ग को सीमा सड़क संगठन की ओर से बहाल करने के बाद सभी मार्गों से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। दारचा-लद्दाख और ग्रांफू-काजा मार्ग पर अभी छोटे वाहन ही आर-पार हो रहे हैं।
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर छोटे वाहनों को दोपहर एक बजे तक जाने की अनुमति है। घाटी में सभी सड़क मार्गों के खुलने से अब पर्यटक कारोबार में गति पकड़ने की उम्मीद है। इसका असर कुल्लू-मनाली के पर्यटन पर पड़ेगा। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि मनाली-लेह मार्ग पर ऑड-ईवन सिस्टम के तहत ट्रकों को आने-जोन की अनुमति दी है।
विज्ञापन