फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Obstacle in rules: Those who passed 10th from SOS in December are not getting admission in 11th class

नियमों का अड़ंगा: एसओएस से दिसंबर में 10वीं करने वालों को 11वीं कक्षा में नहीं मिल रहा दाखिला

Thu, 19 Dec 2024 12:07 PM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Dec 2024 12:07 PM IST
सार

 दिसंबर में इन अभ्यर्थियों को प्रवेश देने से जहां निर्धारित दो साल का गैप अभ्यर्थी पूरा नहीं कर सकेंगे, वहीं उनकी स्कूलों में 75 फीसदी हाजिरी भी पूरी नहीं होगी। 

विज्ञापन
Obstacle in rules: Those who passed 10th from SOS in December are not getting admission in 11th class
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

 एसओएस से दिसंबर में 10वीं पास करने वाले अभ्यर्थियों को 11वीं में प्रवेश पाने के लिए शिक्षा बोर्ड के नियम आड़े आ रहे हैं। दिसंबर में इन अभ्यर्थियों को प्रवेश देने से जहां निर्धारित दो साल का गैप अभ्यर्थी पूरा नहीं कर सकेंगे, वहीं उनकी स्कूलों में 75 फीसदी हाजिरी भी पूरी नहीं होगी। इसके चलते इन अभ्यर्थियों को प्रदेश के स्कूलों में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि सितंबर में हुई एसओएस की 10वीं कक्षा का परिणाम दो दिसंबर को निकाला। उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थी मार्च 2025 की परीक्षा के लिए कक्षा 11वीं में नियमित छात्र के रूप में उपस्थित होने के लिए पात्र नहीं होंगे। उसकी उपस्थिति बोर्ड परीक्षा विनियमन के अनुसार 75 फीसदी और उससे अधिक नहीं होगी। इसके अलावा छात्र 10वीं और 12वीं कक्षा के बीच दो साल के अंतराल को भी पूरा नहीं कर सकेगा। इसके चलते उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में अस्वीकार कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

निदेशालय ने 21 तक एडमिशन के दिए थे आदेश
बोर्ड की ओर से राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की 10वीं की परीक्षा सितंबर में हुई। इसका परिणाम 2 दिसंबर को घोषित किया गया। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों को 11वीं कक्षा में प्रवेश नहीं मिल पाया। इसके चलते उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशालय से प्रवेश दिलाने के लिए गुहार लगाई। इस पर संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने भी 13 दिसंबर को प्रदेश के सभी उच्च शिक्षा उपनिदेशकों को संबंधित अभ्यर्थियों को 21 दिसंबर तक प्रवेश देने की बात कही। इसके बाद जब अभ्यर्थी स्कूलों में प्रवेश के लिए पहुंचे तो उन्हें वहां पर प्रवेश नहीं मिला। इससे उनका एक साल बर्बाद हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर नहीं हो रहा एडमिशन का पंजीकरण
स्कूलों ने एडमिशन नहीं देने के लिए तर्क दिया कि जिस साइट पर अभ्यर्थियों का प्रवेश संबंधी पंजीकरण होना है, उसे शिक्षा बोर्ड की ओर से बंद कर दिया है। इसके चलते उन्हें प्रवेश नहीं दिया जा सकता। इससे हजारों विद्यार्थियों के मायूसी हाथ लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed