फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   OBG unit will start soon in IGMC

Shimla News: आईजीएमसी में जल्द शुरू होगा ओबीजी का यूनिट

Tue, 24 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
OBG unit will start soon in IGMC
महिला रोगियों को मिलेगी रोबोटिक और सामान्य सर्जरी की सुविधा, रोगों का उपचार भी होगा आसान
विज्ञापन

उपकरणों की खरीद के लिए बजट में किया प्रावधान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में नए वित्त वर्ष में ओबीजी विभाग का अलग से यूनिट काम करना शुरू करेगा। इससे आईजीएमसी में ही गायनी से संबंधित महिला रोगियों को रोबोटिक सर्जरी और सामान्य प्रक्रिया से सर्जरी की सुविधा मिलेगी।


प्रदेश सरकार के वित्त वर्ष 2026-27 के पेश किए गए बजट में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने बजट भाषण में ओबीजी (ओब्स्टेट्रिक्स और गाइनेकोलॉजी) की आईजीएमसी मेें यूनिट स्थापित करने की घोषणा की है। इससे जाहिर है कि राज्य स्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू के साथ आईजीएमसी में भी गायनी की बीमारियों से ग्रसित महिला मरीजों को उपचार मिलेगा। आईजीएमसी में रोबोटिक सर्जरी कांप्लेक्स में अलग से गायनी रोगियों के लिए वार्ड और बिस्तरों की व्यवस्था की है। एक सामान्य सर्जरी के लिए ऑपरेशन थियेटर भी तैयार कर दिया है। गायनी की रोबोटिक सर्जरी के लिए चार चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में ओबीजी विभाग के लिए कमला नेहरू अस्पताल अलग से चल रहा है। यह विभाग गर्भावस्था, प्रसव और महिला प्रजनन प्रणाली के स्वास्थ्य से संबंधित उपचार करता है। इसमें मुख्य रूप से प्रसूति और स्त्री रोग का उपचार किया जाता है। ओबीजी यूनिट की मशीनों के लिए 3.68 करोड़ और उपकरणों के लिए 2.38 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री की इस बजट घोषणा के अनुरूप आईजीएमसी में आने वाले वित्त वर्ष में अलग ओबीजी यूनिट शुरू करने और उपकरणों, मशीनरी की खरीद के साथ ही आईजीएमसी में उपचार की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article