फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Oath by councillors of municipal corporation shimla

MC SHIMLA: भाजपा ने तीन गाड़ियों में ठूंसकर अज्ञात स्थान पर पहुंचाए पार्षद

Tue, 20 Jun 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 20 Jun 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
Oath by councillors of municipal corporation shimla

शिमला नगर निगम के नवनिवार्चित पार्षदों ने सोमवार को बचत भवन में शपथ ग्रहण की। इस दौरान हाई प्रोफाइल ड्रामा हुआ।

विज्ञापन

नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव मंगलवार तक के लिए टलने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी पार्षदों को बचत भवन में ही रोके रखा और एक चैन बनाकर उन्हें वहां से बाहर निकाला।  

जो ड्रामा भाजपा ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया उससे लगा कि उन पर कोई बड़ा खतरा मंडरा रहा हो। बचत भवन से इन पार्षदों को कार्यकर्ताओं की कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया और सभी 19 पार्षदों को तीन छोटी गाड़ियों में भरकर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। इस दौरान उपायुक्त कार्यालय में खूब ड्रामा हुआ।

विज्ञापन

भारद्वाज बोले- पार्षदों की खरीद-फरोख्त कर सकती है सरकार

Oath by councillors of municipal corporation shimla

19 पार्षदों को तीन छोटी गाड़ियों में भरा गया और वहां से अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। इससे पहले बचन भवन में भाजपा के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती,  मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल, विधायक सुरेश भारद्वाज समेत कई नेता और पदाधिकारियों के साथ-साथ कार्यकर्ता मौजूद थे। 

भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस सरकार उनके पार्षदों की खरीद-फरोख्त कर सकती है। इसलिए वे अपने पार्षदों को निगरानी में रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस के पार्षद भाजपा में अपनी मर्जी से आए हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ और पार्षद उनके संपर्क में हैं।

विज्ञापन

सुरेश भारद्वाज और बिंदल में हुई बहस

Oath by councillors of municipal corporation shimla

बचत भवन में आज उस समय स्थिति असहज हो गई जब वहां कार्यकर्ताओं के मौजूदगी के बीच विधायक सुरेश भारद्वाज और डॉ. राजीव बिंदल में बहस हो गई।

जैसे ही शपथ ग्रहण समारोह हुआ और शहरी विकास विभाग के निदेशक ने मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी दी उसके बाद कार्यकर्ता नारे लगाने लगे।

इस बीच बिंदल भी नारे लगाने लगे और इस पर भारद्वाज ने उन्हें नारे लगाने से रोका। इससे वहां स्थिति असहज हो गई कुछ देर के लिए कार्यकर्ता भी खामोश हो गए। इसके बाद बिंदल वहां से चले गए।

विज्ञापन

आजाद संजय परमार ‘फूल’ के साथ

Oath by councillors of municipal corporation shimla

नगर निगम के कच्चीघाटी वार्ड से जीते निर्दलीय पार्षद संजय परमार ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय दीप कमल में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज, पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा, नगर निगम चुनाव प्रभारी डॉ. राजीव बिंदल सहित अन्य सैकड़ों नेताओं की उपस्थिति में बिना शर्त भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

ईश्वर रोहाल और लेखराज परमार ने विशेष रूप से इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाने के लिए प्रेरित किया। संजय परमार के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से शिमला नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि कांग्रेस की ओर से गैर कानूनी तौर पर किए जा रहे प्रयास कभी सफल नहीं होंगे।

जनता ने अपना जनमत भाजपा के पक्ष में और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ  दिया है। कांग्रेस सरकार को और पार्टी को जनमत का सम्मान करते हुए अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए। संजय परमार के साथ एचपीएसईबी मिनिस्ट्रियल ऐसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विद्यासागर शर्मा ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

नगर निगम के 34 नए पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Oath by councillors of municipal corporation shimla

नगर निगम शिमला के 16 जून को हुए चुनाव में चुनकर आए सभी 34 पार्षदों ने सोमवार को दोपहर तीन बजे के बाद पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। सदन के इस शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता करने पहुंचे निदेशक शहरी विकास डीके गुप्ता ने सभी पार्षदों को समर्थकों की भीड़ के बीच पद की शपथ दिलवाई।

सदन में आगामी मेयर और डिप्टी मेयर चुनने की प्रक्रिया होनी थी। इस बीच दी गई ब्रेक के बाद कांग्रेस और माकपा के पार्षद सदन में नहीं लौटे। फिर भाजपा समर्थित पार्षद और नेता ही सदन में शेष बच गए। अतिरिक्त समय दिए जाने के बाद भाजपा के अधिवक्ता ने भी पीठासीन अधिकारी से हाईकोर्ट के आदेशों का हवाल देते हुए सोमवार को ही मेयर डिप्टी मेयर चुनाव किए जाने की मांग रखी।

निदेशक यूडी ने 4:49 पर सदन में कोरम पूरा न होने का हवाला और अपनी  शक्तियों के इस्तेमाल और कोर्ट के आदेशों का अनुपालन करने की बात करते हुए मंगलवार सुबह ग्यारह बजे मेयर डिप्टी मेयर चुनने की प्रक्रिया को सदन बुलाने की बात की। उन्होंने साफ किया कि मंगलवार को चाहे कोरम पूरा हो या न हो, इसमें कोरम की शर्त नहीं लगेगी और हर हालत में शहर को मेयर डिप्टी मेयर मिल जाएगा। 

चाय पीने गए और फिर नहीं लौटे कांग्रेस, माकपा के पार्षद
आधे घंटे की ब्रेक में बाहर गए कांग्रेस और माकपा समर्थित पार्षद मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया के लिये वापस ही नहीं लौटे। इस पर सदन में भाजपा समर्थित पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जय श्री राम, भारत माता की जय के नारे लगाए और चुनाव की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed