सहपाठी छात्राओं की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा पहुंची थाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंग संस्थान की एक प्रशिक्षु ने अपनी चार सहपाठियों पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के संगीन आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि कॉलेज में हड़ताल का हिस्सा बनने के लिए उसे उकसाया गया। जब वह उनकी बातें नहीं मानी तो आरोपी प्रशिक्षु़ओं ने उसे तंग करना शुरू कर दिया। उसे कमरे में बंद कर प्रताड़ित की गई। उक्त पीड़ित प्रशिक्षु की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चारों युवतियों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
छात्रा ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा कि कुछ दिन पूर्व कुछ छात्राओं ने उप प्रधानाचार्य को हटाने की मांग को लेकर हड़ताल की, लेकिन उसने इस हड़ताल में भाग नहीं लिया। उसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। सोमवार शाम को जब वह अपने कमरे में थी तो उसे बाहर से बंद कर दिया गया। कई घंटे बाद उसकी कुंडी खोली गई। उसके बाद दोपहर को भी उसके साथ यह घटना दोहराई गई।
एक कमरे में तीन घंटे तक बैठाए रखा
आरोप है कि 21 नवंबर से उसकी चारों साथी छात्राएं उसे लगातार धमकियां दे रही है। 21 नवंबर को उसे एक कमरे में तीन घंटे तक बैठाए रखा। छात्रा ने पुलिस को बताया कि इन छात्राओं के व्यवहार से वह काफी परेशान है और वह अपनी पढ़ाई भी सही से नहीं कर पा रही है। अगर इन छात्राओं पर लगाम नहीं लगाया गया तो उसे मजबूरन कॉलेज छोड़ना पड़ेगा जिसके लिए यह छात्राएं जिम्मेदार होंगी।
एसपी बिशेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने छात्रा के बयान पर धारा 342 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी छानबीन की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने प्रशिक्षु का बयान ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ होगी।