फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   NTT compulsory for teacher recruitment in pre primary schools in Himachal

हिमाचल में प्री प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए एनटीटी अनिवार्य

Wed, 14 Apr 2021 10:50 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Apr 2021 10:50 AM IST
सार

सरकार से मंजूरी मिलते ही शिक्षकों की भर्ती को लेकर बीते लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म हो जाएगा।वर्तमान में 3840 सरकारी स्कूलों में नर्सरी और केजी की कक्षाएं चल रही हैं। 

विज्ञापन
NTT compulsory for teacher recruitment in pre primary schools in Himachal
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) अनिवार्य करने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार की मंजूरी के लिए भेजा है। सरकार से मंजूरी मिलते ही शिक्षकों की भर्ती को लेकर बीते लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म हो जाएगा। वर्तमान में 3840 सरकारी स्कूलों में नर्सरी और केजी की कक्षाएं चल रही हैं।

विज्ञापन


एनटीटी कर चुकी महिलाएं बीते लंबे समय से उन्हें ही इन स्कूलों में नियुक्ति देने की मांग कर रही हैं। उधर, आंगनबाड़ी वर्कर भी नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्षरत हैं। दोनों ही संगठनों की ओर से बीते दिनों विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रदर्शन भी किए थे। इसी बीच प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करने वालों को ही बतौर शिक्षक प्री प्राइमरी कक्षाओं में नियुक्त करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थानों से एक वर्ष की ट्रेनिंग करने वालों को शिक्षक नियुक्त करने की निदेशालय ने सिफारिश की है। दस विद्यार्थियों से अधिक संख्या वाले स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती करने का प्रस्ताव भी बनाया गया है। इन शिक्षकों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तय की गई है। अब देखना होगा कि सरकार निदेशालय के इस प्रस्ताव पर क्या फैसला लेती है। उधर, मई में होने वाली केंद्र सरकार की प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक में भी इस मामले को लेकर चर्चा होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed