{"_id":"4068c91c7ad40559092dd73a64a3252e","slug":"nsui-starts-campaign-for-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को जिताने के लिए पसीना बहाएगी एनएसयूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को जिताने के लिए पसीना बहाएगी एनएसयूआई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 23 Mar 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को जीत दिलाने के लिए मंडी जिला एनएसयूआई जल्द ही प्रचार अभियान छेड़ने जा रही है। इसके लिए इकाई अगले कुछ दिन के भीतर विधानसभा स्तर पर समन्वयक कमेटियां गठित करेगी।
विज्ञापन
ये कमेटियां घर-घर जाकर युवाओं और अन्य मतदाताओं को जागरुक करेंगी और यूपीए सरकार की दस वर्षों की उपलब्धियां बताएंगी। इसमें कांगे्रस की आगामी नीतियों और उनसे होने वाले फायदों की भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
एनएसयूआई जिला प्रधान कमलेश रावत ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को लीड दिलवाने के लिए इकाई ने अपनी रणनीति तय कर दी है। जिला के सभी कालेजों में युवाओं से सीधी बातचीत भी की जाएगी।
विज्ञापन