{"_id":"686696783584fd5845082f9d","slug":"now-you-will-get-only-that-much-flour-which-will-be-sold-in-the-depot-shimla-news-c-19-sml1001-561650-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अब उतना ही आटा मिलेगा \nजितनी डिपो में होगी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अब उतना ही आटा मिलेगा जितनी डिपो में होगी बिक्री
विज्ञापन
खाद्य निदेशालय ने जारी किए निर्देश
इसी माह में लागू होगा नया नियम, विरोध भी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राशन डिपो पर मिलने वाले आटे के वितरण को लेकर अब एक नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सभी जिलों के डिपो संचालकों को निर्देश दिए हैं कि उन्हें अब उतना ही आटा मिलेगा जितना पिछले महीने या प्रत्येक माह में आटा बिका है। किसी डिपो से कम आटा बिका है, तो अगली बार उस डिपो का कोटा उसी अनुपात में घटाकर दिया जाएगा। हालांकि इस फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है।
शहर के उपनगरों में 40 से अधिक राशन डिपो हैं। इन डिपुओं से 25 हजार से अधिक राशनकार्ड धारक हर माह सब्सिडी पर आटा, चावल, चीनी, नमक, तेल और दालें सब्सिडी पर खरीदते हैं। लेकिन अब निदेशालय की ओर से हाल ही में निर्देश आए हैं कि डिपो में बिक्री के आधार पर ही आटे की आपूर्ति दी जाए। इस निर्देशों के सामने आने के बाद डिपो संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। डिपो संचालकों का कहना है कि यह निर्णय सही नहीं है। इससे आम उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अंतिम तिथियों में राशन लेने के लिए सैकड़ों उपभोक्ता डिपो पर आते हैं ऐसे में अगर आटा खत्म होगा तो उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक कई डिपो संचालक जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय भी पहुंचे हैं। इस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई हैं। संचालकों का कहना है कि इसका खामियाजा अंतिम तिथियों में राशन लेने आए सैकड़ों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।