फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now you will get four times the money for land reform works.

Shimla News: भूमि सुधार के कार्यों के लिए अब चार गुना मिलेगा पैसा

Fri, 17 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now you will get four times the money for land reform works.
अमर उजाला एक्सक्लूसिव...
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में होने वाले भूमि सुधार के कामों के लिए मिलेंगे दो लाख रुपये, पहले मिलते थे सिर्फ 50 हजार रुपये
सरकार की मंजूरी के बाद प्रशासन ने लागू की व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ग्रामीण इलाकों में हर साल होने वाले भूमि सुधार के कार्याें के लिए अब लोगों को पहले से चार गुना ज्यादा पैसा मिलेगा। सरकार ने भूमि सुधार के लिए मिलने वाले बजट में बढ़ोतरी कर दी है।
बजट बढ़ने से अब भारी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई करने में लोगों को मदद मिलेगी। जिला प्रशासन के अनुसार अब भूमि सुधार के कार्याें के लिए दो लाख रुपये तक का बजट जारी किया जाएगा। पहले इन कार्यों के लिए अधिकतम 50 हजार रुपये मिलते थे। अब बजट राशि चार गुना बढ़ने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने भी नई व्यवस्था के तहत ही पात्र लोगों को बजट जारी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार से मिलने वाले इस अनुदान से हर साल हजारों किसान और ग्रामीण लोग भूमि सुधार के कार्य करते हैं। इन पैसों से खेतों की हालत सुधारने, उन्हें चौड़ा करने, कटाई करने और डंगे लगाने जैसे कार्यों के लिए किया जाता है। कई साल से इस राशि में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लोग इसे बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि अब दिहाड़ी बढ़ने, निर्माण सामाग्री महंगी होने से भूमि सुधार के कामों की लागत काफी बढ़ गई है। 50 हजार रुपये में डंगे लगाने या कटाई जैसे काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं। इसके बाद सरकार ने भी अब राहत देते हुए भूमि सुधार के लिए मिलने वाली राशि में इसी साल से बढ़ोतरी कर दी है। अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल ने कहा कि भूमि सुधार के कामों के लिए अब पात्र लोगों को दो लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला प्रशासन ने भी भेजा था प्रस्ताव
भूमि सुधार के कार्याें की लागत बढ़ने के बाद इसका बजट बढ़ाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने भी कुछ महीने पहले सरकार को भेजा था। इसके कुछ महीने बाद ही अब सरकार ने इस योजना के लिए ज्यादा पैसा देने का फैसला ले लिया है। इस साल जिला शिमला में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीण इलाकों में लोगों के खेत, रास्ते आदि टूट गए हैं। अब पात्र गरीब परिवार इस योजना के लिए आवेदन कर ज्यादा पैसा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article