{"_id":"67852a281655b02c720873c6","slug":"now-workers-will-be-trained-in-library-management-techniques-shimla-news-c-19-sml1001-471052-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पुस्तकालय प्रबंधन तकनीक \nमें प्रशिक्षित होंगे अब कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पुस्तकालय प्रबंधन तकनीक में प्रशिक्षित होंगे अब कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में शिविर शुरू
एसओयूएल 3.0 सॉफ्टवेयर का दिया जाएगा प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस) शिमला में सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र (इनफ्लिबनेट) गांधीनगर के सहयोग से पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य पुस्तकालय प्रबंधन में कार्यरत पेशेवरों को नवीनतम तकनीक से अवगत करवाया है। इसमें कर्मचारियों को एसओयूएल 3.0 सॉफ्टवेयर की जानकारी भी दी जाएगी।
यह सॉफ्टवेयर भारत के शैक्षणिक पुस्तकालयों में व्यापक रूप से अपनाया गया है। इसमें हिमाचल के विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 50 पुस्तकालय पेशेवर भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के पूल थियेटर में किया गया। पुस्तकालय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रेमचंद ने स्वागत भाषण में एसओयूएल 3.0 की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सॉफ्टवेयर पुस्तकालय संचालन को सरल और कुशल बनाता है। मुख्य प्रशिक्षक यात्रीक पटेल ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। संस्थान के जन संपर्क अधिकारी अखिलेश पाठक ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 जनवरी तक संचालित किया जाएगा।