फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now vidhansabha will give permission of inquiry against cm, minister

सीएम, मंत्री के खिलाफ ये देंगे जांच की मंजूरी?

Thu, 31 Jul 2014 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 31 Jul 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
now vidhansabha will give permission of inquiry against cm, minister

नए लोकायुक्त विधेयक का ड्राफ्ट लगभग तैयार हो गया है। इसमें मुख्यमंत्री के खिलाफ जांच की मंजूरी के लिए विधानसभा को अधिकृत किया गया है। मुख्यमंत्री, मंत्री, अधिकारी सभी इसके दायरे में आएंगे। चार अगस्त को इसके ड्राफ्ट पर सेलेक्ट कमेटी अंतिम निर्णय लेगी।

विज्ञापन


यह जानकारी राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने दी है। नए लोकायुक्त विधेयक में मुख्यमंत्री के खिलाफ भी किसी तरह के अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के प्रारंभिक साक्ष्य मिलते हैं, तो विधानसभा इस पर आगामी जांच को मंजूरी दे सकती है।
विज्ञापन


यह जानकारी बुधवार को राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने सचिवालय में दी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा ड्राफ्ट के मुताबिक मंत्री के खिलाफ स्वयं मुख्यमंत्री और सचिवों के खिलाफ मुख्य सचिव आगामी जांच की मंजूरी दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव के खिलाफ यह मंजूरी स्वयं मुख्यमंत्री देंगे। एचओडी को मंजूरी संबंधित सचिव देंगे। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकायुक्त कमेटी एक सदस्यीय ही होगी। पहले तीन लोकायुक्तों की नियुक्ति का प्रावधान किया जा रहा था। अब एक का ही होगा।


लोकायुक्त विधेयक के अंतिम ड्राफ्ट पर जल्दी निर्णय होगा। चार अगस्त को सेलेक्ट कमेटी में इसे अंतिम रूप देने के बाद यह कैबिनेट में जाएगा। उसके बाद विधानसभा में पास होने को जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed