फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now vehicle owners will be able to buy the VIP number of choice in the festive season

त्योहारी सीजन में पसंद का वीआईपी नंबर खरीद सकेंगे अब वाहन मालिक

Sun, 08 Nov 2020 01:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 08 Nov 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Now vehicle owners will be able to buy the VIP number of choice in the festive season
हिमाचल परिवहन विभाग

दिवाली के चलते अब वाहन मालिक नई गाड़ी खरीदने के साथ अपनी पसंद का नंबर भी खरीद सकेंगे। नंबर लेने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ई-ऑक्शन करनी होगी। विभाग ने फिर से वाहनों की ई-ऑक्शन शुरू की है। यह व्यवस्था पिछले कई महीनों से बंद थी। परिवहन विभाग ने वीवीआई नंबरों को लेकर हो रहे घोटाले और धांधलियों के चलते इनकी ई-ऑक्शन पर रोक लगा दी थी। अब परिवहन विभाग ने सॉफ्टवेयर में कुछ बदलाव और अपडेशन के बाद इसे फिर से शुरू किया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा त्योहारी सीजन के चलते भी इसे फिर से चालू किया गया है, जबकि अपडेशन का कार्य भी वेबसाइट में चलता रहेगा। अब ई-ऑक्शन पर खरीदे वाहनों के वीआईपी नंबर न तो बेचे जा सकेंगे और न ही किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर हो सकेंगे। यदि कोई व्यक्ति वीआईपी नंबर लगी गाड़ी भी बेच रहा है तो भी वह गाड़ी ही बेच सकेगा।
विज्ञापन


नंबर बेचने या ट्रांसफर करने के प्रावधान पर विभाग ने रोक लगाई थी। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि वेबसाइट पर वीआईपी नंबरों की ई-ऑक्शन फिर से शुरू हो गई है। अब वाहन मालिक वीआईपी नंबरों की ऑक्शन कर अपने वाहनों के लिए नंबर ले सकते हैं। किन्हीं कारणों से वाहनों की ई-ऑक्शन पर रोक लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed