फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now the equation has changed again in Nalagarh nap, Congress-backed councilor in BJP

नालागढ़ नप में अब फिर बदल गए समीकरण, भाजपा ने अपने पाले में की कांग्रेस समर्थित पार्षद

Sun, 17 Jan 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क,नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 17 Jan 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
Now the equation has changed again in Nalagarh nap, Congress-backed councilor in BJP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की नगर परिषद नालागढ़ में कांग्रेस और भाजपा में चूहा-बिल्ली का खेल जारी है। पहले कांग्रेस भाजपा के पार्षद को तोड़कर अपने पाले में ले गई, अब भाजपा ने पलटवार कर होटल में ठहराए पार्षदों में से एक को उड़ा लिया है। भाजपा ने वार्ड 3 से कांग्रेस समर्थित पार्षद रीना शर्मा को अपने पाले में कर लिया है। इन्हें पांच साल नप अध्यक्ष पद का ऑफर दिया गया था। भाजपा ने यहां अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर बहुमत का दावा ठोका है। सभी पार्षदों ने शुक्रवार रात शिमला पहुंचकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने हाजिरी भी भरी है।  

विज्ञापन


बीते 13 जनवरी को कांग्रेस ने भाजपा के वार्ड छह के पार्षद और एक निर्दलीय पार्षद के सहयोग से कोरम पूरा करने का दावा किया था। इससे भाजपा नेता सक्रिय हो गए और नगर परिषद पर कब्जा बरकरार रखने की जुगत में लग गए। बेशक कांग्रेस ने अपने पार्षदों को भूमिगत कर दिया, लेकिन भाजपा नेता सेंध लगाने में सफल रहे और कांग्रेस की रीना शर्मा को अपने पक्ष में करने में सफल रहे। शुक्रवार देर शाम को जैसे ही खबर आई तो कांग्रेस की सारी की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन


 रीना शर्मा ने नूरपुर बेदी में पीर की मजार के समक्ष ली गई शपथ को किनारे कर भाजपा खेमे के पार्षदों के साथ शिमला में सीएम के दरबार में हाजिरी भरी है। रीना शर्मा को भाजपा ने पांच साल अध्यक्ष पद का ऑफर दिया है। नूरपुर बेदी में कसम खाने के बाद कांग्रेस ने अपने सभी पार्षदों को भूमिगत कर दिया था लेकिन शुक्रवार देर सायं रीना शर्मा गायब हो गईं। कांग्रेस विधायक लखविंद्र राणा ने कहा कि पार्षदों को एक होटल में रखा गया था, लेकिन रात को जैसे ही वह घर लौटे, पीछे से रीना शर्मा अपने पति के साथ गायब हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed