फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now the diseases of animals will be detected easily, operation of ultrasound machine started in Una.

Una News: अब पशुओं की बीमारियों का आसानी से चलेगा पता, ऊना में अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन शुरू

Wed, 13 Mar 2024 06:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Mar 2024 06:27 PM IST
सार

प्रदेश में पहली बार पशुपालन विभाग ने ऊना में आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Now the diseases of animals will be detected easily, operation of ultrasound machine started in Una.
ऊना में अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन शुरू - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पहली बार पशुपालन विभाग ने ऊना में आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन शुरू कर दिया है। इससे क्षेत्र में पशुओं की बीमारियों की जांच कर उनका पता लगाने में आसानी होगी। यह मशीन हरोली विधानसभा के पशु अस्पताल ललड़ी में स्थापित की है। अब पशुओं को जांच करवाने के लिए किसान यहां आने लगे हैं। प्रदेश के किसी भी जिले में पशुओं की बीमारी का पता लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित नहीं थी।

विज्ञापन


ऊना प्रदेश का पहला ऐसा जिला बना है, जहां यह मशीन संचालित हुई है। मशीन की कीमत 13.70 लाख रुपये है। हरोली क्षेत्र में सबसे अधिक पशुपालन किया जाता है। क्षेत्र में करीब 50 प्रतिशत दूध का उत्पादन अकेले हरोली में होता है। ऐसे में यहां पशुओं की संख्या भी अधिक है। इसे ध्यान में रखते हुए हरोली के पशु अस्पताल ललड़ी में मशीन लगाई गई है। पशुपालकों को इस सुविधा से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


पशुपालक निर्मला वी, नीना, ब्रह्मदास, गुरमेल सिंह, रविंद्र कुमार ने बताया कि पशुओं की आंतरिक बीमारी का पता नहीं चलने से कई पशुओं की मौत हो जाती है। अल्ट्रासाउंड से पशुओं की बीमारी का पता लगाकर उसका सटीक इलाज संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी सौगात है। बता दें कि ललड़ी पशु अस्पताल में न केवल जिला ऊना, बल्कि जिला बिलासपुर, जिला कांगड़ा के भी लोग अपने पशुओं के बेहतरीन इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु अस्पताल ललड़ी में आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन से पशुओं की जांच शुरू हो चुकी है। अब पशुपालकों को इस सुविधा के लिए पंजाब के अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं है। विभाग की ओर से लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।-विनय शर्मा, उपनिदेशक, जिला पशुपालन विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed