फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now the corporation will create awareness about cyber fraud.

Shimla News: अब साइबर ठगी के बारे में जागरूक करेगा निगम

Mon, 27 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now the corporation will create awareness about cyber fraud.
शिमला। नगर निगम अब शहरवासियों को साइबर ठगी के बारे में जागरूक करेगा। मोबाइल मैसेज या लिंक भेजकर हो रही ठगी से कैसे बचा जा सकता है, इसके लिए निगम के सभी पार्षदों को प्रशिक्षित किया जाएगा। बुधवार को होने वाले नगर निगम सदन में टेलीकॉम विभाग के प्रतिनिधि इस बारे में प्रेजेंटेशन देंगे। 30 सेकंड का एक वीडियो भी इसके लिए तैयार किया है। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने सोमवार को टाउनहॉल में केंद्रीय दूर संचार मंत्रालय के उप निदेशक अमरेंद्र कुमार के साथ बैठक की। इसमें बढ़ते साइबर ठगी के मामलों और इनसे बचने के उपायों पर चर्चा की गई। महापौर ने कहा कि शहरी प्रतिनिधि होने के नाते पार्षदों का यह दायित्व है कि लोगों को जागरूक किया जाए। सदन में बताया जाएगा कि किस किस तरह से अब ठगी की जा रही है और इनसे कैसे बचा जा सकता है। महापौर ने इसके बाद अधिकारियों के साथ शहर में चल रहे निर्माणकार्याें पर भी चर्चा की। दोपहर बाद रिज और मालरोड का निरीक्षण भी किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article