फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now stir in himachal Congress due to letter bomb, complaint to state president

भाजपा के बाद अब कांग्रेस में पत्र बम से मचा हड़कंप, प्रदेश अध्यक्ष से की शिकायत

Sat, 14 Sep 2019 07:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Sep 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
Now stir in himachal Congress due to letter bomb, complaint to state president
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश लखनपाल(फाइल फोटो)

भाजपा के बाद अब हमीरपुर कांग्रेस में पत्र बम से हड़कंप मच गया है। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश लखनपाल ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को पत्र लिखकर जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस की हालत बदतर हो चुकी है। संगठन के कर्मठ और पुराने कार्यकर्ता नाराज होकर घर बैठ गए हैं। जिला अध्यक्ष जेब में संगठन समझकर बरसों से कुर्सी पर जमे हुए हैं।
विज्ञापन


लखनपाल ने कहा कि जिला अध्यक्ष पार्टी नहीं बल्कि एक गुट विशेष के कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं। यहां कांग्रेस को भाजपा की बी टीम के तौर पर जाना जाता है। ये लोग कांग्रेस में पद हासिल करने के बाद भाजपा के लिए सौदेबाजी के कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला संगठन में कागजों में तो 137 पदाधिकारियों की एक बड़ी फौज है, लेकिन असल में 17-18 पदाधिकारी ही बैठकों में आते हैं। ज्यादातर पदाधिकारी फर्जी और निष्क्रिय हैं। कर्मठ कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के प्रति विश्वास खो रहे हैं जिसके चलते उन्हें बदलना जरूरी है। 

जिला अध्यक्ष ने ये कहा

Now stir in himachal Congress due to letter bomb, complaint to state president
हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि कर्मठ, सक्रिय, स्वच्छ छवि रखने वाले कार्यकर्ता को हमीरपुर जिला की कमान सौंपी जाए। उधर, जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि नरेश लखनपाल पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की तरह सम्मानित जिला उपाध्यक्ष हैं।

लेकिन उन्होंने किस मकसद से यह पत्र लिखा है, इसकी जानकारी नहीं है। नरेश ठाकुर ने कहा कि शनिवार को आयोजित जिला की बैठक की सूचना भी उन्हें दो दिन पूर्व दी गई थी, लेकिन वह बैठक में नहीं पहुंचे।

उन्होंने कहा कि पहले 35 कार्यकर्ता होते थे लेकिन उनके जिला अध्यक्ष बनने के बाद 135 हैं। 35 बरसों बाद पहली बार हमीरपुर में पांच में से तीन सीटें कांग्रेस की झोली में आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed