{"_id":"609e9ab988484748af258da7","slug":"now-people-will-get-ration-in-in-the-depot-through-ration-card-number-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: फिंगर प्रिंट नहीं, राशन कार्ड नंबर से मिलेगा डिपो में राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: फिंगर प्रिंट नहीं, राशन कार्ड नंबर से मिलेगा डिपो में राशन
Sat, 15 May 2021 10:30 AM IST
Krishan Singh
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 May 2021 10:30 AM IST
सार
हिमाचल में अब उपभोक्ताओं के राशनकार्ड के नंबर के जरिये राशन मिलेगा। राशन लेते समय उपभोक्ता को मोबाइल पर आए ओटीपी नंबर को बताना होगा। कोरोना से बचने के लिए नई व्यवस्था की गइ है।
विज्ञापन
राशन कार्ड(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपो में बायोमीट्रिक मशीनों में अंगुली लगाकर (फिंगर प्रिंट) राशन नहीं मिलेगा। कोरोना संक्रमण और राशन की गड़बड़ी रोकने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने आवंटन का नया तोड़ निकाला है। उपभोक्ताओं के राशनकार्ड पर जो नंबर होगा, उसे बायोमीट्रिक मशीन में अपलोड किया जाएगा। नंबर अपलोड होने पर उपभोक्ता के मोबाइल पर ओटीपी नंबर आएगा। उपभोक्ता यह ओटीपी डिपो होल्डर को बताएंगे। इस नंबर को मशीन में अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
उसके बाद लोगों को राशन आवंटित किया जाएगा। खाद्य आपूर्ति विभाग में इसका ट्रायल चल रहा है।
खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक आरके गौतम ने बताया कि एक सप्ताह के बाद इस व्यवस्था को शुरू किया जाना है। इस व्यवस्था से हेराफेरी की गुंजाइश नहीं रहेगी। बड़ी बात यह भी है कि व्यक्ति किसी को भी डिपो में सामान लाने भेज सकेंगे। उपभोक्ता को सिर्फ ओटीपी नंबर बताना है। ओटीपी इसलिए, ताकि उपभोक्ता की जानकारी में रहे कि उन्हें कोटा जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन