फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now passport can be made from home, preparation to start mobile van service

Himachal News: अब घर बैठे बनेगा पासपोर्ट, मोबाइल वैन सेवा शुरू करने की तैयारी

Tue, 10 Dec 2024 10:41 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Dec 2024 10:41 AM IST
सार

प्रदेश में पासपोर्ट बनाने की राह और भी सरल हो गई है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर हिमाचल में ऑनलाइन पासपोर्ट मोबाइल वैन सेवा शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
Now passport can be made from home, preparation to start mobile van service
पासपोर्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पासपोर्ट बनाने की राह और भी सरल हो गई है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर हिमाचल में ऑनलाइन पासपोर्ट मोबाइल वैन सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत अब आवेदक घर के पास ही पासपोर्ट बनवा सकते हैं। आवेदक को कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह अत्याधुनिक वैन अपने आप में ही पूरा चलता फिरता पासपोर्ट कार्यालय है। मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा के साथ, आपको न केवल समय की बचत होगी, बल्कि घर के पास ही सारी औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं। विदेश जाने वाले लोगों का घर बैठे पासपोर्ट बनवाने का सपना अब साकार होगा।  राजधानी शिमला के पंथाघाटी स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर ऑनलाइन मोबाइल वैन की टेस्टिंग की गई। मोबाइल वैन से करीब पांच अपॉइंटमेंट दी गईं। आधुनिक तकनीक से लैस इस वैन में फिंगरप्रिंट्स, बायोमेट्रिक स्कैनिंग, दस्तावेज सत्यापन और फोटो खींचने की पूरी प्रक्रिया मौजूद है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal: अवैध, गुणवत्ताहीन, जहरीली शराब पकड़े जाने पर पांच साल की कैद, आबकारी संशोधन विधेयक अधिसूचित

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
आवेदकों को passportindia.gov.in वेबसाइट पर जाकर स्लॉट बुक करना होता है। इसके बाद वेबसाइट पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग प्रक्रियाओं में से शिमला आरपीओ वैन के ऑप्शन का चुनाव करना होगा। बुकिंग के बाद, वैन तय समय पर आपके क्षेत्र में आएगी और पासपोर्ट बनवाने से जुड़ी औपचारिकताएं वहीं पूरी की जाएंगी।
 

पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन का लक्ष्य पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को सभी के लिए सुलभ और सरल बनाना है। यह सेवा प्रदेश के उन दुर्गम क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहत होगी, जो व्यस्त जीवन या दूरदराज क्षेत्रों में रहते हैं। शुरुआत में किन्नौर, चंबा, नाहन और रामपुर के क्षेत्रवासियों को खासतौर पर इसका लाभ मिलेगा।-वरुण कुमार शर्मा, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी

विज्ञापन

शेड्यूल बनाकर पूरे प्रदेश में घूमेगी वैन
भविष्य में ज्यादा लोगों को सेवा दी जाएगी। हर जिले में वैन चलाई जाएगी। इसके लिए शेड्यूल तैयार किया जाएगा। इस समय शिमला के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, पालमपुर, शिमला और ऊना जिला के पासपोर्ट सेवा केंद्र संबद्ध हैं। आने वाले दिनों में लोगों को पासपोर्ट मोबाइल वैन की सुविधा मिलेगी।

मोबाइल पासपोर्ट वैन के लाभ
मोबाइल वैन सेवा के लिए फिलहाल हर कार्य दिवस पर 40 से 50 अप्वाइंटमेंट जारी किए जाएंगे। आवेदक सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक कर सकते हैं। जिन इलाकों में पासपोर्ट कार्यालय नहीं हैं, वहां के लोगों के लिए यह सेवा बेहद उपयोगी साबित होगी। अप्वाइंटमेंट बुक करने से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक की प्रक्रिया सरल और तेज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed