फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now passengers will be able to book instant seats online in HRTC too

HRTC Bus Ticket Booking: अब एचआरटीसी में भी तत्काल ऑनलाइन सीट बुक करवा सकेंगे यात्री

Fri, 20 Sep 2024 11:06 AM IST
Krishan Singh नवीन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
नवीन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Sep 2024 11:06 AM IST
सार

एचआरटीसी बस बुकिंग एप में एक नया फीचर जोड़ने की तैयारी एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से की जा रही है। 

विज्ञापन
Now passengers will be able to book instant seats online in HRTC too
एचआरटीसी बसें। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को नई सौगात मिलेगी। चलती बस में सीट खाली होते ही यात्री तत्काल ऑनलाइन सीट बुक करवा पाएंगे।  अब मोबाइल के एक क्लिक पर मनपसंद सीट यात्रियों को मिल पाएगी। रेलवे की तर्ज पर चलती एचआरटीसी बस में किस नंबर की सीट खाली है, यात्रियों को इसकी जानकारी मिलेगी। यह सुविधा एचआरटीसी बस बुकिंग एप में जुड़ने वाले नए फीचर से मिलेगी। एचआरटीसी बस बुकिंग एप में एक नया फीचर जोड़ने की तैयारी एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से की जा रही है।

विज्ञापन

फीचर जुड़ने से यात्रा करने के लिए ऑनलाइन चार घंटे पहले सीट बुक करवाने की अनिवार्यता समाप्त होगी। वर्तमान में एचआरटीसी बसों में यात्रा करने के लिए यात्रियों को तत्काल टिकट, एचआरटीसी बस अड्डा और ऑनलाइन माध्यम से टिकट उपलब्ध करवाता है। बस में यात्रा के लिए ऑनलाइन माध्यम से टिकट लेने के लिए चार घंटे पहले आवेदन करना पड़ता है। यदि किसी यात्री को आपातकाल में एचआरटीसी बस में सफर करना हो और सीट रिक्त न हो तो, सफर के लिए अन्य विकल्प तलाशने पड़ते हैं। यात्री को जानकारी नहीं होती है कि कौन से नंबर की सीट कब खाली होगी।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस एप के माध्यम से यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, उसमें नया फीचर जुड़ेगा। इस फीचर से यात्री जान पाएंगे कि चलती बस में कितनी और कौन से नंबर की सीट खाली हैं। सीट खाली होने पर तभी ऑनलाइन टिकट को बुक कर सकेंगे।-राजकुमार पाठक, प्रबंधक, हिमाचल पथ परिवहन निगम  मंडल हमीरपुर

विज्ञापन

चलती बस में सीट खाली होते ही होगी बुकिंग
अब नया फीचर जुड़ने से यात्री जान पाएंगे कि एचआरटीसी बस में इस नंबर की सीट यहां खाली हो रही है, उस दौरान वह अपनी सुविधा के मुताबिक उसी समय टिकट को ऑनलाइन बुक कर सकता है। अगले स्टेशन पर वह उस बस में बैठ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed