फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now parachute cloth will be prepared in Baddi, technical textile plant will be established

Himachal: अब बद्दी में तैयार होगा पैराशूट का कपड़ा, टेक्निकल टेक्सटाइल प्लांट स्थापित होगा

Sat, 22 Feb 2025 11:54 AM IST
Krishan Singh ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Feb 2025 11:54 AM IST
सार

 औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दवाइयों के बाद अब पैराशूट का कपड़ा भी तैयार किया जाएगा। यहां हिमाचल का पहला टेक्निकल टेक्सटाइल प्लांट स्थापित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Now parachute cloth will be prepared in Baddi, technical textile plant will be established
पैराशूट(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दवाइयों के बाद अब पैराशूट का कपड़ा भी तैयार किया जाएगा। यहां हिमाचल का पहला टेक्निकल टेक्सटाइल प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए बद्दी की नामी धागा मिल वर्धमान कंपनी ने अपना विस्तार किया है। सितंबर में शुरू होने वाले इस प्लांट में 800 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। प्लांट में ट्रैक सूट और जैकेट का कपड़ा भी तैयार होगा। अभी तक देश में ऐसा प्लांट गुजरात में ही है।

विज्ञापन


इस प्लांट में सौ फीसदी पाॅलिएस्टर और नाइलोन कपड़ा तैयार होगा। शुरू में उत्पादन सीमा 15 लाख मीटर प्रति माह रखी गई है। अभी तक बद्दी में काॅटन के साथ प्लास्टिक व नाइलोन के मिक्स कपड़े और धागा तैयार किया जाता था। यहां तैयार होने वाला कपड़ा एडिडास, प्यूमा, नाईकी, डेकापलोन आदि वस्त्र तैयार करने वाली नामी कंपनियों को सप्लाई किया जाएगा। कंपनी की योजना है कि जैसे ही उत्पादन शुरू हो जाता है तो जल्द इसका उत्पादन दोगुना कर दिया जाएगा। संवाद

विज्ञापन

वर्धमान अपनी कंपनी का विस्तार करके एक नया प्लांट टेक्निकल टेक्सटाइल डिवीजन के नाम से बद्दी में लगा रही है। इसमें पैराशूट समेत जैकेट, ट्रैक सूट व पैराशूट का कपड़ा तैयार किया जाएगा। यह हिमाचल का पहला प्लांट है। - मुकेश सक्सेना, मुख्य महाप्रबंधक, वर्धमान कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed