फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now online registration of vehicles in himachal

अब घर बैठे करवा सकेंगे गाड़ियों का पंजीकरण, लगेंगी पॉस मशीनें

Thu, 22 Mar 2018 12:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 22 Mar 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
Now online registration of vehicles in himachal

वाहन मालिक अब रजिस्ट्रेशन और टैक्स की अदायगी घर बैठे ही कर सकेंगे। जी हां, प्रदेश सरकार इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू करने जा रही है। नई वाहनों की रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन होगी। इसके लिए आरटीओ और आरएलए कार्यालय में पॉस मशीनें लगेंगी। इससे लोग समय रहते वाहनों का पंजीकरण करा सकेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार आरटीओ कार्यालय में यह सेवाएं अप्रैल महीने से शुरू करने पर विचार कर रही है। अभी नई वाहनों का पंजीकरण कराने के लिए पहले आरटीओ कार्यालय से फार्म लेना होता है।
विज्ञापन


उसके बाद पंचायत प्रधान या पार्षदों का एक एनओसी लेना होता है। यह सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरटीओ कार्यालय में फाइल जमा होती है। नंबर आने के बाद वाहन का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए फीस जमा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ और आरएलए कार्यालय में लगेंगी पॉस मशीनें

Now online registration of vehicles in himachal

उसके बाद वाहन मालिकों को आरसी मिलती है। इस आरसी की फोटोस्टेट कॉपी दफ्तर में जमा करानी होती है उसके बाद नए वाहन के लिए नंबर जारी होता है। अभी वाहन मालिकों को इस सारी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

टैक्स जमा कराने के लिए भी लोगों को आरटीओ कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। बार-बार चक्कर से छुटकारा पाने के लिए कई लोग इन कार्यों को दलालों से भी करवाते हैं।

प्रदेश सरकार ने इस व्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए सिस्टम को ऑनलाइन कराने का फैसला लिया है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि विभाग में व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। पूरे सिस्टम को ऑनलाइन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed