फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now Naib Subedar of Himachal kangra died due to heart attack in Uri kashmir

अब उड़ी में हिमाचल के नायब सूबेदार की हार्ट अटैक से मौत

Thu, 16 Jan 2020 08:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jan 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
Now Naib Subedar of Himachal kangra died due to heart attack in Uri kashmir
नायब सूबेदार अनिल कुमार(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कांगड़ा जिले की देहरा विधानसभा के तहत हरिपुर थाना के अंतर्गत आने वाली पंचायत डोहग पलोटी के गांव डोहग के नायब सूबेदार अनिल कुमार (42) पुत्र मनसा राम की जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में हार्ट अटैक से बुधवार देर शाम मौत हो गई। नायब सूबेदार की शहादत के समाचार से सारे क्षेत्र में शोक की लहर है। जिला कांगड़ा के तीन जवानों की दो महीने के अंदर हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अनिल कुमार इन दिनों डोगरा रेजीमेंट में नायब सूबेदार के पद पर जम्मू के उड़ी सेक्टर में तैनात थे।

विज्ञापन


अचानक उठी सीने की दर्द के बाद उन्हें सेना के उड़ी सेक्टर स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बुधवार शाम उनका निधन हो गया। अनिल के चचेरे भाई एएसआई जगदेव ठाकुर ने बताया कि सेना के उच्च अधिकारियों ने फोन पर बताया कि शहीद का शव मौसम ठीक होते ही शुक्रवार या शनिवार को हवाई जहाज से अमृतसर लाया जाएगा। उसके बाद डोहग पहुंचाया जाएगा। शहीद अपने पीछे दो बेटे और पत्नी छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि अनिल पिछते दिनों ही दो माह की छुट्टी काटकर गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed