फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now ministers can do transfers, hp govt remove ban from employees transfers.

हिमाचल में भारी तबादलों की तैयारी, मंत्री भी कर सकेंगे ट्रांसफर

Tue, 19 Jan 2016 10:08 AM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
now ministers can do transfers, hp govt remove ban from employees transfers.

हिमाचल प्रदेश में सामान्य तबादलों से रोक हटाने की तैयारी कर ली गई है। इन तबादलों से मार्च और अप्रैल महीने में रोक हटाई जा सकती है। मंत्रियों और विधायकों की संस्तुति पर भी तबादले किए जा सकेंगे। रोक हटने से हजारों कर्मचारियों को पसंदीदा जगह पर तबादला करवाने का मौका भी मिलेगा।

विज्ञापन


अभी तक सभी तबादले मुख्यमंत्री की मंजूरी से ही हो रहे हैं। प्रदेश में बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों को एक ही स्थान पर सेवाएं देते हुए तीन साल से ज्यादा वक्त हो गया है। ऐसी स्थिति में प्रशासनिक नजरिये से इस बार सामान्य तबादलों से रोक हटाई जा सकती है।
विज्ञापन


यह रोक पिछले साल नहीं हटाई गई थी। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में इस बारे में मंत्रणा हो चुकी है। मार्च में इन तबादलों से रोक हट सकती है। ये अप्रैल माह तक हटाई जा सकती है। मार्च और अप्रैल महीने में तबादले इसलिए भी किए जाते हैं क्योंकि इससे वित्त वर्ष के आरंभ में ही तबादले किए जाने से विभागीय काम प्रभावित नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के विशेषाधिकार का है यह मामला

now ministers can do transfers, hp govt remove ban from employees transfers.

खासकर शिक्षा विभाग में ऐसा किया जाना जरूरी होता है। हालांकि, अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक तरुण श्रीधर ने सामान्य तबादलों से प्रतिबंध हटने की संभावना से इंकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे इस पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर पाएंगे।

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा ने कहा कि ये सरकार के विशेषाधिकार की बात होती है। राज्य सरकार जैसा चाहे, वैसा कर सकती है। सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में प्रशासनिक दृष्टि से ये मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है।

क्यों लगाई जाती है सामान्य तबादलों पर रोक

सामान्य तबादले खुलने के बाद मंत्रियों और विधायकों की संस्तुति के बाद ही तबादले कर दिए जाते हैं। ऐसे में तबादलों की प्रक्रिया सरल हो जाती है और अंधाधुंध तबादले होने से विभागीय कार्य भी प्रभावित हो जाते हैं।

इस स्थिति में राज्य सरकार पिछले लंबे समय से सामान्य तबादलों पर रोक लगाए हुए हैं। मंत्रियों और विधायकों को भी अपने डीओ नोट वास्तविक मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री को भेजने होते हैं। जब रोक हट जाती है तो ऐसा नहीं करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed