फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Milkfed expensive to milk rate two rupees

मिल्कफेड का दूध पीने वालों के लिए बुरी खबर?

Tue, 08 Jul 2014 09:49 AM IST
Updated Tue, 08 Jul 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
Now Milkfed expensive to milk rate two rupees

महंगाई की मार से त्रस्त प्रदेश की जनता पर निजी कंपनियों के बाद मिल्कफेड ने भी करारा झटका दिया है। अब जनता को मिल्फेड का दूध भी महंगे दामों पर मिलेगा। सरकारी एजेंसी मिल्कफेड ने दूध का रेट दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया हैं। बढ़े हुए दाम 10 जुलाई से लागू होंगे। प्रदेश में मिल्कफेड पैकेट के अलावा लूज दूध भी बेचता है। ये दाम हर तरह के दूध के बढ़ेंगे। हालांकि, नई दरें बढ़ी हुई होने के बावजूद ये निजी कंपनियों से कम ही है। हिमाचल में मिल्कफेड चार तरह से दूध की सप्लाई कर रहा है।

विज्ञापन


वहीं, अब शिमला में पैकेट स्टैंडर्ड दूध 39 रुपये से बढ़कर 41, पैकेट टोन दूध 36 रुपये से बढ़ाकर 38 रुपये और पैकेट डबल टोन दूध 35 रुपये से बढ़ाकर 37 रुपये हो जाएगा। लूज दूध को 36 से बढ़ाकर 38 रुपये कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मशाला में पैकेट दूध 43 रूपए मिलेगा

Now Milkfed expensive to milk rate two rupees

इसी तरह से धर्मशाला में पैकेट स्टैंडर्ड दूध 41 से बढ़ाकर 43, पैकेट टोन दूध 38 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये और पैकेट डबल टोन दूध 35 रुपये से बढ़ाकर 37 रुपये हो जाएंगी।

लूज दूध को 38 से बढ़ाकर 40 रुपये किया गया है। अन्य क्षेत्रों के रेट भी दो-दो रुपये बढ़े होंगे। ये प्रदेश भर में अलग-अलग हैं। यानी इनमें मामूली सा अंतर है। पैक्ड दूध पूरे प्रदेश में जाता है, जबकि लूज मिल्क शिमला, धर्मशाला सहित कई शहरों में बेचा जा रहा है।

मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक एके ठाकुर ने यह बताया है कि दूध के दाम की नई दरें तय की गई हैं। ये 10 या 11 जुलाई से लागू की जा सकती है। उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों के रेट बढ़ाने के बाद ही ऐसा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed