फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now look beautiful Shimla Mall Road

अब और सुंदर दिखेगा शिमला का माल रोड

Wed, 27 Aug 2014 03:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 27 Aug 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
Now look beautiful Shimla Mall Road

पहले चरण में मालरोड पर रेन शेल्टर और डक बनाए जाएंगे। प्रोजेक्ट पर 30 करोड़ रुपये लागत आएगी और दो साल में प्रोजेक्ट पूरा होगा। पर्यटन विभाग के ब्यूटीफिकेशन ऑफ माल रोड प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


पहले चरण में यूएस क्लब के पास रेन शेल्टर बनाया जा रहा है। लेबर हॉस्टल के पास पहाड़ी शैली में रेन शेल्टर बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त केंद्रीय तारघर, स्कैंडल प्वाइंट, टाउन हाल, शेरे पंजाब और ओबराय क्लार्क होटल के पास रेन शेल्टर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


रेन शेल्टर के अतिरिक्त डक बनाने के लिए लेबर हॉस्टल के पास खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क किनारे वी और यू आकार की नालियां बनाई जाएंगी। भारी बारिश के दौरान भी इन नालियों से पानी बहार निकल कर मालरोड पर नहीं बहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के तहत माल रोड पर रेलिंग, बैंच, दीवारों पर नक्काशी, एस्केलेटर, पार्क और एलईडी लाइटें लगाने का भी काम किया जाएगा। मालरोड पर डक बनाने का काम तो शुरू कर दिया गया है लेकिन सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से बिछाई गई पानी की पाइपों के कारण काम करने में खासी मुश्किल पेश आ रही है।

सड़क किनारे बिछी तारों के कारण भी काम प्रभावित हो रहा है। खुदाई के कारण तारें कटने से बिजली और टेलीफोन लाइनें क्षतिग्रस्त होने का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed