फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Land Record Compulsory in Crop Insurance Scheme.

फसल बीमा योजना के लिए अब पूरी करनी होगी ये नई शर्त

Tue, 06 Dec 2016 09:38 AM IST
हरीश चंद्र/अमर उजाला, मंडी
हरीश चंद्र/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 06 Dec 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
Now Land Record Compulsory in Crop Insurance Scheme.

अगर आप अपनी फसल का बीमा करवाना चाहते हैं तो आपको बीमा फार्म भरने के लिए पटवारी से अपनी जमीन की नकल लगानी होगी। जमीन के नकल के बगैर किसी भी किसान और बागवान के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

विज्ञापन


बागवानी विभाग, कृषि विभाग और फसल का बीमा करने वाली निजी बीमा कंपनी ने किसानों की फसल का बीमा करवाने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है। सूबे में रबी की फसल जौ और गेहूं के अलावा आम, लीची, पलम, आड़ू और सेब की फसल का भी बीमा होगा।
विज्ञापन


जिसके लिए किसानों को अपने संबंधित पटवारी से जमीन की नकल देने होगी। जिसका किसान मालिक है। उसी के आधार पर उसकी फसल का प्रीमियम तय होगा। रबी की फसल में गेहूं तथा जौ के लिए 1.5 प्रतिशत प्रीमियम पर फसल बीमा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए किस पर कितना बीमा हो सकता है

Now Land Record Compulsory in Crop Insurance Scheme.

केंद्र सरकार ने 30 हजार रुपये गेहूं तथा 25 हजार रुपये जौ के लिए प्रति हेक्टेयर बीमा राशि निर्धारित की गई है। किसान को गेहूं का 450 रुपये प्रति हेक्टेयर या 36 रुपये प्रीमियम प्रति बीघा राशि किसान को देनी होगी और शेष राशि सरकार अनुदान के रुप में भरपाई करेगी।

इसी तरह जौ की फसल के लिए 375 प्रति हेक्टेयर या 30 रुपये प्रति बीघा प्रीमियम के रूप में देना होगा। इस कृषि बीमा में रोपण जोखिम, खड़ी फसल, बुआई से लेकर कटाई तक, फसल कटाई के उपरांत होने वाले नुकसान तथा स्थानीयकृत आपदाओं को कवर किया गया है।

बागवानी विभाग के उपनिदेशक विनोद धीमान ने कहा कि सभी खंड के विषयवाद विशेषज्ञों को फसल बीमा योजना के बारे में बागवानों को अवगत करवाने के निर्देश दिए हैं। बागवानों को अपने दस्तावेजों में जमीन की नकल लाना अनिवार्य है।

कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. राकेश कुमार कौंडल ने कहा कि पंचायत स्तर पर किसानों को फसल का बीमा करवाने के लिए काम किया जा रहा है। सभी फील्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को किसानों की फसल का बीमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed