फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now in many parts of Ladakh, there will be cultivation of aromatic crops and flowers

अब लद्दाख के कई हिस्सों में होगी सुगंधित फसलों और फूलों की खेती

Sun, 15 Aug 2021 12:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 15 Aug 2021 12:50 PM IST
सार

सीएसआईआर और उद्योग, वाणिज्य विभाग लद्दाख के बीच मई माह में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे। उच्च मूल्य वाली सुगंधित फसल, क्लेरी सेज, वाइल्ड मैरीगोल्ड, डैमस्क रोज, लेवेंडर, मिंट, ड्रेकोसेफालम, आर्टेमिसिया और पुष्प कृषि फसल लिलियम, ट्यूलिप और ग्लैडियोलस उगाने के लिए यहां की भूमि उपयुक्त पाई गई थी। 

विज्ञापन
Now in many parts of Ladakh, there will be cultivation of aromatic crops and flowers
आईएचबीटी पालमपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठंडे रेगिस्तान के नाम से विख्यात लद्दाख में सुगंधित फसलों और फूलों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। सीएसआईआर-आईएचबीटी संस्थान पालमपुर ने इसके लिए पहल की है। सीएसआईआर की टीम ने वहां का दौरा किया है। यह क्षेत्र प्राकृतिक सिंचाई सुविधाओं से वंचित है और सुगंधित फसलों और फूलों की खेती के लिए उपयुक्त है। इसके लिए सीएसआईआर और उद्योग, वाणिज्य विभाग लद्दाख के बीच मई माह में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे।

विज्ञापन


उच्च मूल्य वाली सुगंधित फसल, क्लेरी सेज, वाइल्ड मैरीगोल्ड, डैमस्क रोज, लेवेंडर, मिंट, ड्रेकोसेफालम, आर्टेमिसिया और पुष्प कृषि फसल लिलियम, ट्यूलिप और ग्लैडियोलस उगाने के लिए यहां की भूमि उपयुक्त पाई गई थी। अब सीएसआईआर-आईएचबीटी वैज्ञानिकों की चार सदस्यीय टीम ने सुगंधित फसलों व फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए लेह और नुब्रा घाटी का दौरा किया और ठंडे रेगिस्तानी इलाकों में किसानों व विभिन्न विभागों और गैर सरकारी संगठनों के अधिकारियों के साथ इन फसलों की खेती करने के लिए वार्तालाप किया। टीम ने क्षेत्र के किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन


उद्योग और वाणिज्य विभाग के अधिकारियों,  कृषि विभागों, प्रगतिशील किसानों, उद्यमियों और लद्दाख के गैर सरकारी संगठनों से मुलाकात की। अरोमा मिशन के सह नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि दुनिया भर में सुगंधित फसलों की खेती व्यापक रूप से की जाती है। उच्च आय अर्जित करने वाले सुगंधित तेल का उपयोग कृषि रसायन, भोजन, स्वाद,  सुगंध और दवा उद्योग में किया जाता है। उधर, सीएसआईआर के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि सुगंधित फसलों और फूलों की खेती से वहां के किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी। कहा कि यह मिशन प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत बनाने के सपने की दिशा में एक कदम के रूप में भी काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed