फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now IAS Will Learn Himachal open defecation free Model .

आईएएस पढ़ेंगे अब हिमाचल का खुला शौच मुक्त मॉडल

Fri, 25 Nov 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 25 Nov 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
Now IAS Will Learn Himachal open defecation free Model .

आईएएस प्रशिक्षण केंद्र मसूरी में अब प्रशिक्षु अधिकारियों को हिमाचल का खुला शौच मुक्त मॉडल पढ़ाया जाएगा। प्रशिक्षण केंद्र ने हिमाचल से इसका पूरा ब्यौरा मांगा है कि किस तरह से प्रदेश को खुला शौच मुक्त किया गया। इसे आईएएस ट्रेनिंग में बताया जाएगा ताकि ये युवा अधिकारी जहां भी तैनात हों, उस क्षेत्र को खुला शौच मुक्त बना सकें। प्रदेश सरकार हफ्ते के भीतर अपना मॉडल मसूरी भेज देगी।

विज्ञापन


सिक्किम के बाद हिमाचल देश का दूसरा राज्य है, जो पूर्ण रूप से खुला शौच मुक्त घोषित है। प्रदेश को खुला शौच मुक्त घोषित करने के दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एलान किया था हिमाचल का खुला शौच मुक्त मॉडल देश के अन्य राज्यों में भी अपनाया जाएगा।
विज्ञापन


देश में अभी तीन ही राज्य खुला शौच मुक्त हुए हैं। इसमें सिक्किम, हिमाचल और केरल हैं। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ओंकार शर्मा ने कहा कि आईएएस प्रशिक्षण केंद्र मसूरी ने हिमाचल का खुला शौच मुक्त मॉडल मांगा है। इसे विस्तार में तैयार कर जल्द भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे खुला शौच मुक्त हुआ हिमाचल
प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में जिला प्रशासन और सभी विभागों के अलावा पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला और युवक मंडलों को अपने साथ जोड़ा। बड़े स्तर पर स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान चलाए। बिना टॉयलेट वाले हर घर को चिह्नित किया। शौचालय बनाने के लिए प्रति परिवार 12 हजार रुपये दिए गए। लेबर के लिए अलग से शौचालय बनाए।


जिन लोगों ने शौचालय नहीं बनाए, उनके बिजली-पानी के कनेक्शन काटे गए। सस्ता राशन बंद कर दिया गया। खुले में शौच करने वालों पर जुर्माना किया गया। शहरों में ग्रामीण विकास विभाग ने जिम्मा संभाला। कई जिलों में समाजसेवियों ने अपनी जेब से टॉयलेट बनाने के लिए पैसे दिए। यहां तक कि दुकानदारों से शौचालय बनाने के लिए मुफ्त में सामग्री दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed