{"_id":"5f5b9a678ebc3e368a0f12c1","slug":"now-hotels-and-restaurants-in-shimla-will-be-open-on-sundays-relief-to-businessmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में अब रविवार को भी खुले रहेंगे होटल और रेस्तरां, कारोबारियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में अब रविवार को भी खुले रहेंगे होटल और रेस्तरां, कारोबारियों को राहत
Fri, 11 Sep 2020 09:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
शिमला शहर
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के बीच प्रशासन ने कारोबारियों को राहत प्रदान की है। शिमला शहर की परिधि में आने वाले होटल, रेस्तरां और चाय, मिठाई, ढाबे तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें अब रविवार को दिनभर खुली रहेंगी।
विज्ञापन
एसडीएम शिमला शहरी मनजीत शर्मा ने 17 जुलाई के आदेशों में आंशिक संशोधन करते हुए यह नए आदेश जारी किए हैं। शिमला शहरी क्षेत्र में अब हर रविवार को चाय और मिठाई सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें अब सुबह 10 से शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी।
विज्ञापन