फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Get Full plate Food in Just 25 Rupees.

अच्छी खबर: हिमाचल में अब सिर्फ 25 रुपए में मिलेगा भरपेट खाना

Tue, 06 Sep 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 06 Sep 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
Now Get Full plate Food in Just 25 Rupees.

हिमाचल के छह बस अड्डों पर यात्रियों को 25 रुपये में भरपेट खाना दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (बीओडी) की बैठक में राजीव थाली योजना को शुरू करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

विज्ञापन


इसमें खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से नो प्रोफिट, नो लॉस पर राशन और अन्य सामग्री उपलब्ध कराने पर सहमति के बाद टेंडर मांगे जाने को मंजूरी दी गई। ये छह बस अड्डे कहां के होंगे, इस पर अभी फैसला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


बैठक में वर्ष 2016-17 के बजट को भी स्वीकृति दी गई। बैठक की अध्यक्षता खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली ने की। बाली ने हिमाचल दिवस पर राजीव थाली शुरू करने की घोषणा की थी। अब इसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने के भीतर तय करने होंगे स्थान, थाली में मिलेगा ये सब

Now Get Full plate Food in Just 25 Rupees.
तकनीकी शिक्षा एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली - फोटो : अमर उजाला

निगम के मुताबिक राजीव थाली में चावल, चपाती, एक दाल और एक सब्जी दी जानी है। बैठक में खाद्य आपूर्ति निगम के आय और व्यय के बारे में भी चर्चा हुई। मंत्री ने अधिकारियों को डिपुओं में समय पर सस्ता राशन उपलब्ध कराने के साथ निगम की आय में और इजाफा करने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य आपूर्ति निगम और विभाग की डायरेक्टर एम. सुधा, खाद्य आपूर्ति निगम के सुमित खीमटा के अलावा बीओडी के अन्य सदस्य मौजूद थे।

एक महीने के भीतर तय करने होंगे स्थान
बाली ने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द ही उन बस अड्डों का चयन करें, जहां यात्रियों को यह सुविधा दी जानी है। उन्होंने एक महीने के भीतर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed