फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now free treatment of 16 lakh people in himachal.

खुशखबरी! 16 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज

Sat, 30 Aug 2014 01:33 PM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
Now free treatment of 16 lakh people in himachal.

हिमाचल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में आने वाले 16 लाख लोगों का हेल्थ बीमा कवर बढ़ने जा रहा है। केंद्र सरकार प्रति परिवार इस राशि को 30 से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने जा रही है।

विज्ञापन


यानी इंपैनल्ड दो सौ अस्पतालों में 50 हजार तक का इलाज अब कैशलेस होगा। क्रिटिकल केयर पैकेज 1.75 लाख ही रहेगा। यह केंद्रीय स्कीम का हिस्सा नहीं है। आठ तरह की गंभीर बीमारियों के लिए यह पैकेज प्रदेश सरकार अलग से दे रही है।
विज्ञापन


इस योजना पर 26 अगस्त को नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। हिमाचल से इसमें एनआरएचएम के मिशन निदेशक अमित कश्यप और श्रमायुक्त नंदिता गुप्ता शामिल हुए। हिमाचल ने मांग उठाई कि प्रदेश में इस स्कीम में अतिरिक्त लाभार्थियों को जोड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब सबको मिलेगी सुविधा

Now free treatment of 16 lakh people in himachal.

क्रिटिकल केयर पैकेज भी केंद्र फंड करे। केंद्र सरकार फिलहाल संगठित क्षेत्र के मजदूरों और असंगठित क्षेत्र के लिए यह स्कीम चला रही है। हिमाचल सरकार ने बीपीएल परिवारों, अपंगों, एकल नारियों, अनुबंध कर्मचारियों और रेहड़ी-फड़ी वालों को भी ये लाभ दिया है।

इस साल 3.87 लाख हेल्थ बीमा कार्ड दिए गए हैं। एक परिवार में अधिकतम 5 लोगों को कवर दिया है। करीब 200 सरकारी एवं निजी अस्पतालों में कैशलेस सेवाएं इस कार्ड पर दी जा रही हैं।

क्रिटिकल केयर में ही इस साल 14 करोड़ का इलाज कार्डधारक करवा चुके हैं। बीमा कंपनी को प्रीमियम सरकार देती है। सरकार की इस योजना से लाखों परिवारों को बड़ा फायदा होगा।

अब हेल्थ चेकअप भी करवा सकेंगे

Now free treatment of 16 lakh people in himachal.

मोदी सरकार एक नया कंपोनेंट इस स्कीम में जोड़ने जा रही है। हेल्थ बीमा कार्ड से लाभार्थी अब अपना हेल्थ चेकअप भी करा सकेंगे। इसे वेलनेस चेक का नाम दिया है। यानी अस्पताल केवल बीमार होने के बाद ही नहीं, बल्कि स्वस्थ होने पर भी अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई जा सकेगी।

कार्डधारकों के हेल्थ स्टेटस का डाटाबेस भी इससे तैयार होगा। हेल्‍थ मिशन के निदेशक अमित कश्यप का कहना है कि केंद्र सरकार स्कीम में बड़े बदलाव करने जा रही है। इससे पहले सभी राज्यों से राय ली जा रही है।

हमने कहा है कि हिमाचल पहले ही ओवर एंड अबव कैटेगिरी को जो ये लाभ दे रहा है, उन वर्गों को स्कीम में डाला जाए। बीमा कवर बढ़ेगा लेकिन यह तय नहीं है कि क्रिटिकल केयर पैकेज इसमें आएगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed