{"_id":"6708aed8695b1c2a9403becc","slug":"now-flour-mill-owners-will-have-to-deposit-two-lakh-security-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: अब फ्लोर मिल मालिकों को जमा करानी होगी दो लाख सिक्योरिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: अब फ्लोर मिल मालिकों को जमा करानी होगी दो लाख सिक्योरिटी
Fri, 11 Oct 2024 10:23 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:23 AM IST
सार
घटिया आटा सप्लाई के मामले सामने आने के बाद फ्लोर मिल मालिकों से अब दो लाख रुपये सिक्योरिटी राशि लेने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
आटा और चावल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में घटिया आटा सप्लाई के मामले सामने आने के बाद फ्लोर मिल मालिकों से अब दो लाख रुपये सिक्योरिटी राशि लेने का फैसला किया गया है। सिक्योरिटी जमा करवाने पर ही मिल मालिकों को गेहूं पिसाई के लिए दिया जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेजा है। फ्लोर मिल मालिकों से सिक्योरिटी राशि इसलिए ली जा रही है, ताकि वह गुणवत्ता वाला आटा सप्लाई करे।
विज्ञापन
जो घटिया आटा सप्लाई करेगा, उसकी सिक्योरिटी राशि जब्त की जाएगी। बता दें कि हाल ही में शिमला के डिपो में आटे की घटिया सप्लाई भेजी गई थी। इसको लेकर डिपो होल्डरों ने विभाग को शिकायत की। ऐसे में विभाग को आटे की सप्लाई रोकनी पड़ी। अन्य जिलों में भी इस तरह की शिकायतें विभाग को मिलती रही हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक आरके गौतम ने कहा कि फ्लोर मिल मालिकों से सिक्योरिटी लेने का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया।
विज्ञापन