{"_id":"d8aa1574f3db16043109b06a2e10135e","slug":"now-english-and-math-will-be-studied-in-hp-govt-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पहली कक्षा से पढ़ाया जाएगा अंग्रेजी और मैथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पहली कक्षा से पढ़ाया जाएगा अंग्रेजी और मैथ
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)।
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब पहली कक्षा से गणित विषय को इंग्लिश में पढ़ाया जाएगा। अभी तक गणित को हिंदी में ही पढ़ाया जाता है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को जिला कांगड़ा के बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के तहत चढ़ियार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा सरकारी स्कूलों के बच्चों में लर्निंग लेबल बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
पहली कक्षा से ही अंग्रेजी विषय को भी शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर लाने के लिए शिक्षकों की जिम्मेवारी तय की गई है। प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी व गणित विषय आरंभ करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इस निर्णय से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निजी शिक्षण संस्थानों के समकक्ष पहली कक्षा से ही दोनों विषयों की पढ़ाई का अवसर मिलेगा। इससे वे भविष्य में प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए सक्षम बन सकेंगे।
विज्ञापन