फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now congress seva dal members will be nominated at limited seats

कांग्रेस सेवादल में अब नहीं बनेगी पदाधिकारियों की फौज

Mon, 19 Nov 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 19 Nov 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
now congress seva dal members will be nominated at limited seats

अब कांग्रेस सेवादल में पदाधिकारियों की फौज नहीं बन सकेगी। हाईकमान ने कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों की संख्या सीमित कर दी है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस सेवादल में पूर्व की भांति चहेतों को एडजस्ट करना कठिन रहेगा। हाईकमान ने कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों की संख्या घटाने के फरमान दे दिए हैं ताकि संगठन में पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों की कोई संख्या तय नहीं थी। इस कारण से अभी तक संगठन में चहेतों को खुश करने के लिए पदों पर तैनाती दी जाती रही थी। प्रदेश, जिला और ब्लाक स्तर पर 6-6 महासचिव और दो-दो उपाध्यक्ष बनाने के फरमान दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पहली बार संगठन में कोषाध्यक्ष पद सृजित किया गया है। अब कांग्रेस सेवादल में कोषाध्यक्ष पद भी तैनाती की जा रही है। कांग्रेस महिला संगठनों में हाईकमान ने पदों को सीमित करने को कहा है। महिला संगठनों को तय कर दिया है।


महिला संगठक के अलावा छह-छह महासचिव और सचिवों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल में पदाधिकारियों की संख्या हाईकमान ने तय कर दी हैं।

अब सेवादल में निर्धारित संख्या में ही पदों को भरा जा सकेगा। इसके  अतिरिक्त संगठन के समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी। युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी संगठन के पदों में तैनाती की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed