फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now common people will break Chitta Chakravyuh in the capital

Shimla News: राजधानी में अब आम लोग तोड़ेंगे चिट्टे का चक्रव्यूह

Thu, 20 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now common people will break Chitta Chakravyuh in the capital
कंगनाधार वार्ड में कमेटी गठित
विज्ञापन

कमेटी चिट्टा तस्करों पर रखेगी नजर, नशा छुड़वाने में भी करेगी मदद

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के युवाओं को चिट्टे के चक्रव्यूह से बचाने के लिए अब आम जनता आगे आने लगी है। शहर के कंगनाधार वार्ड के लोगों ने इसके लिए पहल की है। स्थानीय लोगों ने पार्षद की अगुवाई में एक निगरानी कमेटी बनाई है जो चिट्टा तस्करी पर नजर रखेगी।


पार्षद रामरत्न वर्मा की अगुवाई में बनी इस कमेटी में 16 लोग सदस्य बनाए गए हैं। पार्षद ने इन लोगों के साथ वीरवार को बैठक की और कमेटी के कार्यों को लेकर चर्चा की। शहर के किसी वार्ड में बनने वाली इस तरह की यह पहली निगरानी कमेटी है जो चिट्टे के खिलाफ अभियान चलाएगा। पार्षद रामरत्न वर्मा ने कहा कि नशे में संलिप्त युवाओं पर यह कमेटी नजर रखेगी। इसके लिए उन युवाओं की सूची बनेगी जो अभी इन गतिविधियों से जुड़े हैं। इसमें अभिभावकों का भी सहयोग लिया जाएगा। वार्ड में चिट्टा तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस को शिकायत दी जाएगी। यदि युवा खुद नशा छोड़ना चाहते हैं तो कमेटी उसमें भी मदद करेगी। इन्हें पुनर्वास केंद्र भेजा जाएगा। इस कमेटी में स्थानीय निवासी बीआर वर्मा, सुदेश ग्रेक, शिव हरि ठाकुर, संसार चंद, एनसी शर्मा, नवीन शर्मा, मिंटो राकेश, हर्ष वर्मा, सरोज, कल्पना, नानक चंद, बृज ठाकुर, दिनेश, एसके भाटिया और सुदामा शर्मा को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article