फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now BJP state president Suresh Kashyap also went to Delhi, political stir in himachal

अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भी गए दिल्ली, सियासी हलचल तेज

Thu, 12 Nov 2020 11:55 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Nov 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Now BJP state president Suresh Kashyap also went to Delhi, political stir in himachal
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के दिल्ली जाने से सियासी हलचल तेज हो गई है। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी केंद्रीय नेताओं से भेंट कर हिमाचल लौट आए हैं। दूसरी ओर, हाईकमान ने कांगड़ा में एक कार्यक्रम में जा रहे अनुराग ठाकुर को भी पिछले दिनों दिल्ली बुलाया। पिछले हफ्ते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी सीएम जयराम ठाकुर को बिहार विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के बीच दिल्ली बुलाया। इससे प्रदेश भाजपा की राजनीति गरमाई हुई है। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेताओं और हाईकमान के बीच यह पक क्या रहा है। इस बारे में तो स्पष्ट जानकारी अभी तक बाहर नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि राज्य में सरकार और संगठन को आलाकमान अधिक चुस्त चाह रहा है। करीब दो साल बाद हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं तो हाईकमान चाहता है कि सरकार यहां किसी भी सूरत में रिपीट करे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि वह दिल्ली में हैं। वह लोकसभा की एक कमेटी की बैठक में शामिल होने वहां गए हैं। हालांकि बिहार विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के बीच वह मिल पाएंगे कि नहीं, यह वह नहीं जानते हैं। वह उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed